Rogue Planets: अंतरिक्ष अरबों-खरबों ग्रहों से भरी हुई है, जहां आप तौर पर दो तरह के प्लेनेट पाए जाते हैं। कुछ ग्रह ऐसे होते हैं तो किसी तारे के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। हमारे सौर मंडल में मौजूद सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं। वहीं कुछ ग्रह ऐसे भी होते हैं जो किसी से बंधे नहीं होते और अंतरिक्ष में खानाबदोश की तरह यहां-वहां भटकते रहते हैं। इन स्वतंत्र ग्रहों को दुष्ट ग्रह, इंटरस्टेलर या अनाथ ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की मानें तो इन ग्रहों की तादाद खरबों में है, जो तारों की परिक्रमा करने वाले प्लेनेट्स से बहुत अधिक है। आइए आजम हम आपको बताते हैं कि ये खानाबदोश ग्रह आखिर बनते कैसे हैं और यदि हमारी पृथ्वी भी एक अनाथ या भटकते हुए ग्रह में बदल जाए तो क्या होगा?
कैसे होता है खानाबदोश ग्रहों का निर्माण?
खानाबदोश ग्रहों के निरंतर गति और प्रकाश उत्सर्जन की कमी की वजह से उनका पता लगाना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में इन ग्रहों का निर्माण आज भी एक रहस्य बना हुआ है। हालांकि कुछ शोधकर्ताओं ने इस पर स्पष्टीकरण दिया है कि छोटे ग्रहों का गुरुत्वाकर्षण अपने मूल तारों के साथ कमजोर होता है, इसलिए अपनी कक्षाओं से बाहर निकलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
2 of 5
धरती घूमना बंद कर दे तो क्या होगा?
- फोटो : iStock
वैज्ञानिकों का अनुसार आज से करीब 5 अरब वर्षों बाद सूर्य का अस्तित्व खत्म होना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सूर्य अधिक चमकदार और गर्म हो जाएगा। लगभग 50 करोड़ साल बाद पृथ्वी सूर्य की असहनीय गर्मी को सहन करेगी और बहुत बड़े खतरे में पड़ जाएगी, लेकिन वैज्ञानिकों के मुताबिक हमारे ग्रह को इस विनाशकारी नियति से बचाने का एक तरीका मौजूद है।
3 of 5
धरती घूमना बंद कर दे तो क्या होगा?
- फोटो : iStock
सैद्धांतिक रूप से देखा जाए तो भविष्य में आने वाले इस खतरे से बचने के लिए हमारे वंशज पृथ्वी की कक्षा को बढ़ा सकते हैं और तीव्र होते सूर्य से एक सुरक्षित दूरी पर स्थापित किया जा सकता है। इस प्रक्रिया के लिए गुरुत्वाकर्षण क्रियाओं का इस्तेमाल करके पृथ्वी को बृहस्पति की कक्षा तक ऊर्जा स्थानांतरित करनी होगी।
4 of 5
धरती घूमना बंद कर दे तो क्या होगा?
- फोटो : NASA
हालांकि ये नाजुक तरीका बड़ी गड़बड़ में भी बदल सकता है, जिसके कारण पृथ्वी सौर मंडल से निकल जाएगी और एक अनाथ ग्रह बन जाएगी। पर वैज्ञानिकों की माने तो प्राकृतिक प्रक्रियाओं के कारण पृथ्वी एक खानाबदोश ग्रह नहीं बन सकती है।
5 of 5
धरती घूमना बंद कर दे तो क्या होगा?
- फोटो : iStock
अगर धरती एक खानाबदोश ग्रह बन जाए तो क्या होगा?
अगर कभी पृथ्वी एक खानाबदोश ग्रह में तब्दील हो जाए तो हमें अंतहीन अंधकार और गिरते तापमान यानी भयानक ठंड का सामना करना होगा। पृथ्वी पर जीवन खतरे में पड़ जाएगा और धरती के भीतर मौजूद आंतरिक गर्मी की वजह से ज्वालामुखीय गतिविधि और गर्म झरनों की संभावना बन जाएगी। सूर्य का प्रकाश न मिलने पर जीवित रहना चुनौती बन जाएगा। इसके साथ ही धरती पर जीवन समाप्त होने लगेगा।