Weird Wedding Ritual: भारत समेत दुनिया में कई समुदाय और जाति के लोग रहते हैं। सभी समुदायों के अपने अलग-अलग रीति-रिवाज और परंपराएं होती हैं। हर धर्म में शादी का एक खास महत्व होता है, जिसके मुताबिक अलग-अलग परंपराओं का पालन किया जाता है। शादी के लिए लाल रंग को सबसे शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में शादी के बाद दुल्हन की विदाई लाल जोड़े में होती है। किसी शुभ काम में सफेद रंग के कपड़े का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। हालांकि भारत में एक ऐसा समुदाय है, जहां दुल्हन के शरीर पर से लाल जोड़ा निकलवा दिया जाता है और विधवा के लिबाज में विदाई की जाती है। हम आपको आज इस रीति-रिवाज और समुदाय के बारे में बताते हैं...
Weird Wedding Ritual: इस गांव में सफेद कपड़े में विदा होती है दुल्हन, जानिए इस अनोखे रिवाज के पीछे की वजह
भीमडोंगरी गांव में विदाई के दौरान दुल्हन को विदाई के समय विधवा की तरह सफेद साड़ी पहनाई जाती है। दुल्हन के साथ ही शादी में आए मेहमान भी सफेद कपड़े पहनते हैं। दुल्हन का लाल जोड़ा खुद माता पिता निकलवा देते हैं।
क्या है अनोखी मान्यता
दुल्हन की सफेद साड़ी के पीछे की वजह बेहद खास मान्यता है। मध्य प्रदेश के इस गांव में गौंडी धर्म के लोग रहते हैं। इस धर्म के लोगों में सफेद रंग बेहद पवित्र माना जाता है। इसकी वजह से लोग शादी के मौके पर इस रंग के लिबाज को बेहद शुभ मानते हैं।
Viral Video: 'लप्पू सा सचिन, झींगुर सा लड़का' पर बना ऐसा गाना, सोशल मीडिया पर हो गया वायरल
गौंडी धर्म के लोग सफेद रंग को शांति का प्रतीक मानते हैं। इसके अलावा इस रंग को पवित्र मानते हैं जिसमें कुछ मिलावट नहीं होता है। इसलिए शादी में सफेद कपड़ा पहनना शुभ माना जाता है। यहां के लोग आदिवासी रिवाजों से अलग नियम का पालन करते हैं। इस गांव में शराब पर बैन है।
Space News: अंतरिक्ष में मिले दो अनोखे विशालकाय तारे, वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
जानिए गांव में क्या है नियम
इस गांव में सेफद कपड़े पहनने के साथ ही कई नियमों का पालन किया जाता है। शादी में लोगों के इस पहनावे को देखकर हैरानी होती है। इस समुदाय में दुल्हन के घर अलावा दूल्हे के घर पर भी फेरे होते हैं। चार फेरे दुल्हन के घर और बाकी तीन दूल्हे के घर पर।