Weird Traditions: दुनिया में पाई जाने वाली जनजातियों में कई अजीबोगरीब परंपराओं का पालन किया जाता है। इन रीति रिवाजों और पंरपराओं के बारे में जानकर लोग हैरान हो जाते हैं। जनजातियां अभी भी हजारों साल पुरानी अपनी परंपराओं का पालन करती हैं। वो कई अनोखी परंपराओं को मानती हैं जिनका अलग महत्व होता है। जनजातियों में कुछ खतरनाक रीति-रिवाज और परंपराओं का पालन होता है जिनके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी।
दुनिया के कई देशों ने ऐसे रीति रिवाजों पर रोक भी लगा दी है, लेकिन आज भी कुछ ऐसे देश हैं जहां अजीबोगरीब परंपराओं का पालन किया जाता है। इन जनजातियों के लिए ये मान्यताएं बेहद महत्व रखती हैं। इंडोनेशिया में रहने वाली एक जनजाति भी ऐसी ही परंपरा का पालन करती है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि इस जनजाति और अजीबोगरीब परंपरा के बारे में...
2 of 5
यहां परिवार में किसी की मौत होने पर महिलाओं को मिलती है ऐसी खौफनाक सजा
- फोटो : Adobe Stock
इंडोनेशिया में रहने वाली इस जनजाति के परिवार में किसी सदस्य की मौत हो जाती है, तो घर की महिलाओं के साथ कुछ ऐसा किया जाता है जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। दरअसल, परिवार में किसी की मौत होने पर महिला की अंगुलियों को काटा जाता है।
3 of 5
यहां परिवार में किसी की मौत होने पर महिलाओं को मिलती है ऐसी खौफनाक सजा
- फोटो : Adobe Stock
क्या है खतरनाक परंपरा?
परिवार में किसी शख्स की मौत होने पर लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट जाता है। दर्द को कम करने के लिए लोग परिवार के साथ खड़े रहते हैं। लेकिन इंडोनेशिया में डानी जनजाति में महिलाओं को काफी दर्द झेलना पड़ता है। इस जनजाति के परिवार में किसी की मौत होने पर महिलाओं की अंगुली काटी जाती है। इस परंपरा को इकिपलिन प्रथा कहा जाता है।
4 of 5
यहां परिवार में किसी की मौत होने पर महिलाओं को मिलती है ऐसी खौफनाक सजा
- फोटो : Adobe Stock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश के जयाविजया प्रांत के वामिन शहर में डानी जनजाति काफी संख्या में पाई जाती है। इंडोनेशिया की सरकार ने काफी वर्ष पहले ही इकिपलिन प्रथा पर रोक लगा दी थी, लेकिन माना जाता है कि आज भी जनजाति में चोरी छिपे इस प्रथा का पालन किया जा रहा है।
Viral Video: ऊंट की सवारी करने बैठा कपल, अचानक ऐसे गिरा कि वीडियो देखते ही लोगों की थम गईं सांसें
5 of 5
यहां परिवार में किसी की मौत होने पर महिलाओं को मिलती है ऐसी खौफनाक सजा
- फोटो : Adobe Stock
रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशियाई में रहने वाली डानी जनजाति में अनुष्ठान के लिए महिलाओं की अंगुलियों के ऊपर के आधे हिस्से को काट दिया जाता है। मान्यता है कि महिला की अंगुली काट देने से मरने वाले शख्स की आत्मा दूर रहती है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि माताएं कुछ बच्चों की अंगुलियों को भी काट देती हैं। इस जनजाति में मृतकों की ममी बनाकर भी रखा जाता है।