{"_id":"5a34b48d4f1c1bc45b8bc3a8","slug":"worlds-first-hydrogen-powered-train-in-germany","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजधानी-शताब्दी या हो बुलेट ट्रेन, सब हो गई फेल, आई ऐसी गजब की रेल ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
राजधानी-शताब्दी या हो बुलेट ट्रेन, सब हो गई फेल, आई ऐसी गजब की रेल
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
Updated Sun, 17 Dec 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
Hydrogen-Powered Passenger Train
जर्मनी में हाइड्रोजन गैस से चलने वाली दुनिया की पहली ट्रेन का टेस्ट सफल रहा है। इस ट्रेन को हाइडरेल नाम दिया गया है। बहुत कम शोर करने वाली यह ट्रेन सिर्फ पानी छोड़ती है।
Trending Videos
Hydrogen-Powered Passenger Train
इसे बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी अलस्टॉम के येंस स्प्रोटे के मुताबिकए श्नई ट्रेन पारंपरिक डीजल इंजन की तुलना में 60 फीसदी कम शोर करती हैए यह पूरी तरह उत्सर्जन मुक्त है।
Hydrogen-Powered Passenger Train
इसकी रफ्तार और यात्रियों को ले जाने की क्षमता भी डीजल ट्रेन की परफॉर्मेंस के बराबर है। हाइडरेल डीजल इंजन जैसी तकनीक का इस्तेमाल करती है। फर्क सिर्फ इंजन की बनावट और ईंधन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hydrogen-Powered Passenger Train
ट्रेन में डीजल की जगह फ्यूल सेलए हाइड्रोजन और ऑक्सीजन डाले जाते हैं। ऑक्सीजन की मदद से हाइड्रोजन नियंत्रित ढंग से जलती है और इस ताप से बिजली पैदा होती है।
विज्ञापन
Hydrogen-Powered Passenger Train
बिजली लिथियम आयन बैटरी को चार्ज करती है और ट्रेन चलती है। इस दौरान धुएं की जगह सिर्फ भाप और पानी निकलता है। यानी यह ट्रेन पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल है।