{"_id":"59f2e34d4f1c1bc1678b7bb0","slug":"world-fattest-child-who-is-around-two-hundred-kilogram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"11 साल के बच्चे का वजन देख लोग दंग, खिलाते-खिलाते कंगाल हुआ परिवार","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
11 साल के बच्चे का वजन देख लोग दंग, खिलाते-खिलाते कंगाल हुआ परिवार
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
Updated Fri, 27 Oct 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
aayara somantri
क्या आपको इस बात पर यकीन होगा जिसकी उम्र महज कुछ साल ही है और वजन तकरीबन 200 किलो के आसपास का होने जा रहा है। इससे भी ज्यादा ताज्जुब तो तब होगा जब आप ये जानेंगे कि इस बच्चे को खिला-खिलाकर इसका परिवार कंगाल हो चुका है...
aayara somantri
गौरतलब हो इंडोनेशिया में रहने वाले 11 साल के इस बच्चे का नाम आयरा सोमांत्री है। यह बच्चा न सिर्फ दिन में बल्कि रात में भी कई बार खाना खाता है। सिर्फ इतना ही नहीं ये बच्चा एक बार में 5 आदमियों के बराबर का खाना खा जाता है, जिसकी वजह से उसका वजन लगभग एक हाथी के बराबर हो गया है।
aayara somantri
खबरों के मुताबिक, आयरा अगर एक जगह पर बैठ जाए तो उसे उठने में काफी परेशानी होती है। अब इसके माता पिता इससे डाइटिंग करवा रहे हैं, जिसके बाद अब इस बच्चे का वजन करीब 191 किलो रह गया है, मगर अभी भी ये बच्चा एक दिन में करीब 5 किलो चावल अकेला ही खा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
aayara somantri
भूख लगने पर आयरा जोर-जोर से चिल्लाने लगता है, जिसके कारण मजबूरन उसे कुछ न कुछ खाने के लिए देना ही पड़ता है। इस बच्चे के लिए कपडे़ भी मिलना अब काफी कठिन हो गया है। इसकी वजह से वह सिर्फ एक कपड़ा बांधकर रहता है। यह बच्चा अपने मोटापे के कारण स्कूल भी नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
aayara somantri
आयरा के केस को देखकर डॉक्टर भी हैरान है। इनका कहना है कि इतना खाने की वजह से इस बच्चे की कभी भी मौत हो सकती है। आयरा अपने बढ़ते वजन के कारण अपना भी कोई काम खुद से नहीं कर पाता है। हर काम के लिए उसे सहारे की जरूरत पड़ती है। उसके खाने की आदत के कारण आयरा के मां-बाप कर्ज में डूब चुके हैं, उनकी आमदनी इतनी नहीं है कि वे उसकी मांग को पूरा कर सकें।