{"_id":"5b07e1944f1c1bb06e8b480a","slug":"woman-sparks-bizarre-craze-crafting-creepy-for-selling","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस भोली-भाली महिला से अपने बच्चों को रखना दूर, बना देती है भयानक राक्षस ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
इस भोली-भाली महिला से अपने बच्चों को रखना दूर, बना देती है भयानक राक्षस
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 26 May 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
creepy craft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा डरावना शौक भला कौन रखता है। छोटे-छोटे बच्चे जिनके चेहरे पर मासूमियत झलकती है, यह महिला उन्हें पता नहीं कब पलभर में राक्षस बना दे। जी हां, इसके कारनामे के बारे में जान लोगे तो आप भी डर के मारे अपने बच्चों को उससे दूर रखने के बारे में सोचने लगेंगे।
creepy baby
कोलाल्डेल पेंसिल्वेनिया में रहने वाली 34 वर्षीय ये महिला बिगड़ी सूरत वाले ऐसे भयानक क्राफ्ट तैयार करती है कि देखकर किसी की भी डर के मारे चीख तक निकल जाए। लेकिन हैरानी की बात ये है कि यह औरत अपने इस शौक के चलते उल्टा इंटरनेट पर अच्छा नाम कमा रही है। मिरर की रिपोर्ट की मानें तो बड़े-बड़े सेलेब्रिटी उनसे यह क्राफ्ट खरीद रहे हैं। इसलिए भी वह चर्चाओं में है।
Asia Eriksen
पेंसिल्वेनिया की इस महिला का नाम एशिया एरिक्सन है। यह बहुत डरावनी क्राफ्टिंग तैयार करती है। एरिक्सन को ये डरावनी क्राफ्ट बनाने का शौक है। लेकिन जब उनके ये क्राफ्ट लोगों को खूब पसंद आने लगे तो एरिक्सन ने इसे अपना पेशा बनाने का फैसला कर लिया। हालांकि उसमें उनका काफी समय लगता है। एरिक्सन महीनों लगा कर डरावनी क्राफ्टिंग के माध्यम से वनमानुष जैसे दिखने वाले बच्चे बनाती है जिन्हें वेयरवोल्फ बेबी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
raze crafting creepy 'WerePups'
ये होते तो गुड्डे-गुड़िया ही है लेकिन देखने में वह बहुत ही डरावने लगते हैं। साधारण भाषा में कहे तो एरिक्सन को जंगली जानवर के जैसे दिखने वाले बच्चे बनाने का शौक है। यह वेयरवोल्फ बेबी देखने में बहुत ही ज्यादा अजीब और डरावने होते है। इसके बावजूद इन्हे बहुत लोग एरिक्सन से खरीद कर ले जाते है। एरिक्सन की एक-एक वेयरवोल्फ बेबी लाखों में बिकती है। सिर्फ इतना ही नहीं लोग उनकी क्रिपी थिंग्स खरीदने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर भी करते हैं।
विज्ञापन
A WerePup fan holds his own hairy creation
वैसे वेयरवोल्फ बेबी को आजकल बहुत पसंद किया जा रहा है। लोग इन्हें अपने घरों में सजाकर रखते हैं। एरिक्सन को वेयरवोल्फ बेबी से इतना प्यार होता जा रहा है कि वह अब इनके साथ ही सोती है और दिनभर इन्ही के साथ रहती है।