फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुल्हन बनने से पहले यहां लड़की के साथ किया जाता है घिनौना काम, आरोपी को सजा नहीं मिलता है ये इनाम

Sat, 26 May 2018 10:20 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 26 May 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
Bride Kidnapping in Kyrgyzstan
girl

आज तक आपने लड़कों का अपहरण कर जबरन शादी कराए जाने के किस्से सुने होंगे लेकिन आज हम आपको बताएंगे ऐसी जगहों के बारे में जहां लड़कियों का अपहरण किया जाता है वो भी जबरन दुल्हन बनाने के लिए। जी हां, इन जगहों पर आज यह एक प्रथा बन चुकी है। इसके आगे की कहानी जानेंगे तो सन्न रह जाएंगे क्योंकि इस बात से आप अभी वाकिफ नहीं हैं कि अपहरण के बाद इन लड़कियों के साथ क्या-क्या होता है...  

Bride Kidnapping in Kyrgyzstan
Bride Kidnapping In Kyrgyzstan

दुनिया में महिलाओं को जहां आज बराबरी का हक और सम्मान दिलाने के लिए बड़े-बड़े संगठन व संस्था जंग लड़ रहे हैं वहीं कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां इनके सम्मान को पैरों तले इस कदर रौंद दिया जाता है कि वे दोबारा उठ खड़े होने की हिम्मत भी नहीं कर पाती। एक अजीब से डर का साये तले जिंदगी जीने को मजबूर होती हैं यहां की लड़कियां, औरतें... हर समय उनके सम्मान की यहां धज्जियां उड़ाई जा रही है। 

Bride Kidnapping in Kyrgyzstan
bride kidnapping in kyrgyzstan

समाज में सम्मान पूर्वक जिंदगी जीने का अधिकार ही उनसे छीन लिया जाता है। यहां की महिलाओं के साथ कुछ ऐसा किया जाता है। आप को सुनने में जरूर अजीब लगेगा। किर्गिस्तान में एक प्रथा के बतौर लड़कियों का अपहरण कर लिया जाता है। इसके बाद लड़की की हर जगह बदनामी हो जाती है। ऐसा कर उन्हें बाद में छोड़ भी दिया जाता है। लेकिन इतना सब होने के बाद लड़की जब घर वापस लौटती है तो उसकी असली लड़ाई यहीं से शुरू होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bride Kidnapping in Kyrgyzstan
marriage

दरअसल, अपहरण की बात पता चलने पर वहां कोई भी ऐसी लड़की का हाथ थामने को तैयार नहीं होता। ऐसे में लड़की की शादी तय होना मुश्किल हो जाता है। परिवार को बदनामी का डर सताने लगता है। थक हारकर माता-पिता को अपनी बच्ची का हाथ उसी इंसान को सौंपना पड़ता है जिसने कभी उसका अपहरण किया हो। किर्गिस्तान में अपहरण कर दुल्हन बनाने की यह कुरीति एक रिवाज बन चुकी है। केवल इतना ही नहीं विश्व के कई और देशों में भी ऐसी ही मिलती-जुलती प्रथाएं आपको देखने को मिल सकती हैं। एशिया और यूरोप के बीच में पड़ने वाले प्रांत काकेशस, हमॉन्ग, तजेल्ताल और रोमानी भी ऐसे इलाके है जहां इसी तरीके की घटनाएं सामने आती रही हैं।

विज्ञापन
Bride Kidnapping in Kyrgyzstan
bride kidnapping in kyrgyzstan

कोलपोन मेतेवेवा की कहानी
कोलपोन मेतेवेवा का अपहरण शादी के लिए हुआ। कोलपोन का पति उनके साथ काफी मारपीट करने वाला निकला। एक दशक तक किसी तरह पति के साथ गुजर बसर करने के बाद कोलपोन ने अपने पति से तलाक मांगा। इस पर पति ने कोलपोन की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के मामले में अब पति 19 साल के कैद की सजा काट रहा है। कोलपोन का अपहरण 19 साल की उम्र में हुआ था, तब वे अपने पति के बारे में कुछ भी नहीं जानती थीं। वे अपहरण करने वाले शख्स से शादी नहीं करना चाहती थीं, लेकिन दूसरी तमाम लड़कियों की तरह ही और शर्म के चलते उसे अपनी पति के साथ रहना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed