फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैसे के लिए पराए पुरुष से संबंध बनाने को तैयार न हुई पत्नी तो सोते समय पति ने कर डाला कांड

Wed, 04 Jul 2018 03:54 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 03:54 PM IST
wife refuses to do sex with another man husband make her bald
rape

पति पत्नी के झगड़े अक्सर कुछ ऐसा रूप ले लेते हैं जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप लगाया गया है कि उसने अपनी पत्नी को गंजा करवा दिया क्योंकि उसकी पत्नी ने दूसरे आदमी के साथ सोने से साफ इनकार कर दिया था। आपको बता दें कि उसके पति को कुछ रुपयों की जरूरत थी जिसके लिए उसने अपनी पत्नी को किसी और मर्द के साथ सोने के लिए कहा था। पत्नी के इनकार करने पर हो गया कुछ ऐसा।

wife refuses to do sex with another man husband make her bald
Rape Shimla

यह शाहजहांपुर के निगोही ब्लॉक का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय एक व्यक्ति की पत्नी ललिता (बदला हुआ नाम) थाने पहुंची थीं। यहां उन्होंने अपने पति और देवर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। खुशबू ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसके खाने में कुछ मिलाकर बेहोश कर दिया और फिर बाद में उनका सिर गंजा कर दिया गया। 

wife refuses to do sex with another man husband make her bald
demo pic

पुलिस ने बताया कि ललिता और उस व्यक्ति की शादी 9 साल पहले हो गई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। उसका पति अवैध शराब का धंधा करता है जिसके चलते वह पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। ललिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति और उसके देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
wife refuses to do sex with another man husband make her bald
demo pic

ललिता ने बताया कि वह अपनी बहन के घर से वापस आई थी। इसके बाद उसका पति किसी को अपने साथ लेकर आया। उसके पति ने उस व्यक्ति से कुछ रुपये लिए और ललिता पर दबाव बनाया कि वह उस आदमी के साथ सेक्स करे। जब ललिता ने ऐसा करने से इनकार किया तो उसे उसका पति डांटने लगा। ललिता गुस्से में अपने कमरे में चली गई। उसने रात में खाना खाया और फिर सो गई। जब वह सुबह उठी तो उसके सिर के सारे बाल गायब थे। 

wife refuses to do sex with another man husband make her bald
Rape, Gangrape, Acid Attack

ललिता ने बताया कि उन्हें कुछ समझ नहीं आया था। वह परेशान हो गई थीं। उन्हें पता नहीं चल रहा था कि वह गंजी कैसे हो गईं? बच्चों ने उन्हें बताया कि रात में खाना खाने के बाद जब वह सो गईं, तो पापा और चाचा ने मिलकर उनको गंजा कर दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed