फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेसबुक, व्हॉट्सएप, गूगल पर देखते ही कैसे पहचानें, कौन सा फोटो है फेक तो ये है तरीका

Wed, 04 Jul 2018 03:37 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
images in facebook and google are fraud now how to confirm it
facebook google

आपको अगर फेसबुक, व्हॉट्सएप या गूगल पर किसी फेक फोटो की पहचान करने को कहा जाए तो आप कैसे पहचानेंगे? आपके पास शायद ही इसका जवाब हो क्योंकि सोशल मीडिया पर नजर आने वाली फेक फोटो भी कई बार असल तस्वीरों जैसी ही नजर आती है। ऐसे में वायरल हो रही तस्वीरों की बात की जाएं तो इनमें से फेक फोटो की पहचान कर पाना और भी मुश्किल हो जाता है। फेक फोटो के चलते कई बार गफलत फैलने के आसार भी बढ़ जाते हैं। कई बार लोग ऐसी तस्वीरों को सच मानते हुए उन्हें आपस में शेयर करते हैं। ऐसे में आपको फेक फोटो पहचानना जरूर आना चाहिए।

images in facebook and google are fraud now how to confirm it
facebook

अगर आप किसी पिक्चर को देख रहे हैं और उसमें मौजूद हर चीज बिलकुल साफ नजर आ रही है तो इसका मतलब वह फोटो फेक है क्योंकि एक फोटो में सारी चीजें एक समान फोकस में कभी नहीं हो सकती हैं। तो चौकन्ना रहिए अगर आपको ऐसी कोई वायरल तस्वीर दिखे तो उस पर आंख मूंदे विश्वास न करें। हाल ही में एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें डोनाल्ड ट्रंप के साथ दुनिया भर के कई बड़े नेता पीएम मोदी की बात सुन रहे हैं। दरअसल, ऐसी ही फोटो सोशल मीडिया में वायरल भी हुई थी। इस तरह की फोटो ठीक है या नहीं पता लगाने के कई तरीके होते हैं। इसका सबसे पहला और आसान तरीका होता है रिवर्स फोटो सर्च का। 

images in facebook and google are fraud now how to confirm it
Facebook New AI tool Will Open Closed Eyes In Photos

इस तरह का ऑप्शन कई वेबसाइट पर मौजूद हैं। गूगल में भी ऐसा ही ऑप्शन है। गूगल इमेज में जाकर आप किसी फोटो को ड्रेग करके ले जाएं और उसे सर्च करें। इसके अलावा तस्वीर को अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा कई वेब ब्राउजर भी ऐसे हैं जहां फोटो पर राइट की क्लिक करके उसे सर्च किया जा सकता है। इस तरह से फोटो की पूरी जानकारी आपके सामने होगी। आपको पता चल जाएगा कि यह फोटो कब की है और कहां इस्तेमाल हुई थी। कई बार पुरानी फोटो को भी लोग फॉर्वर्ड कर देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि असली फोटो की क्वालिटी काफी अच्छी होती है। अगर आप फेक फोटो का पता लगाना चाहते हैं तो आप फोटो की हर डिटेल को बहुत ध्यान से देखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
images in facebook and google are fraud now how to confirm it
व्हाट्सएप

आपको देखना होगा कि क्या फोटो में दिखाई दे रही हर चीज की परछाई ठीक है। क्या समय और मौसम दोनों मेल खा रहे हैं। इसका पता लगाने का एक और तरीका है कि आप फोटो में दिख रही जगह के मौसम की रिपोर्ट देख सकते हैं। फोटो में अगर इमारतें और गाड़ियां हैं तो ध्यान से देखें क्या गाड़ियों के नाम और इमारतें मेल खा रही हैं। अगर आप किसी फोटो को देख रहे हैं तो ध्यान से देखें कि उस फोटो में मौजूद हर चीज बिलकुल साफ दिखाई दे रही है या नहीं। 

विज्ञापन
images in facebook and google are fraud now how to confirm it
whatsApp video calls

अगर ऐसा नहीं है तो इसका मतलब है कि यह फोटो फेक है क्योंकि एक फोटो में सभी चीजें एक समान फोकस में नहीं हो सकती हैं। अगर किसी इंसान की फोटो आप देख रहे हैं और उसके फेस पर कोई भी निशान, पिंपल या रिंकल आदि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है तो हो सकता है कि वह फोटो फोटोशॉप की गई हो। उसमें कलर करेक्शन किया गया हो और उस फोटो को अच्छा बनाया गया हो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed