फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसी भी होती हैं जेल, जहां जाने से नहीं हिचकते कैदी

Mon, 28 Mar 2016 08:32 AM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Mon, 28 Mar 2016 08:32 AM IST
विज्ञापन
weirdest prisons in the world
- फोटो : oddee
दुनिया की हर जेल वैसी नहीं होती जैसा आप और हम सोचते हैं। कुछ ऐसी भी जेल हैं जहां जाने के लिए कैदी  बुरा नहीं मानते। देखिए कौन सी हैं वो जेल।

 

अजीबोगरीब जेलें

weirdest prisons in the world
- फोटो : oddee

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है साउथ अमेरिका के बोलिविया की सैन प्रेड्रो जेल का। इस जेल में 1500 कैदी रहते हैं। इस जेल की अलग बात ये है कि यहां कैदी को अपनी जेल खुद ही खरीदनी पड़ती है। इस जेल के अंदर जाने पर लगता ही नहीं कि ये एक जेल है। मार्केट, पार्क, हेयर-ड्रेसिंग सैलून, होटल, सब कुछ इसके अंदर है। अगर कैदी के पास रुपए हैं तो वो सबसे बढ़िया सेल खरीद सकता है।

अजीबोगरीब जेलें

weirdest prisons in the world
- फोटो : oddee
अब जानिए फिलीपीन्स की सेबू जेल के बारे में। एक ऐसी जेल जहां कैदियों को एक साथ डांस करने की पूरी आजादी है। इस जेल के अंदर कैदियों के लिए बास्केटबॉल खेलने के लिए जगह, जिम, सभी कुछ है।  कैदियों को लाइव शो करने की आजादी होती है जिसे वो उन लोगों को दिखाते हैं जो टिकट लेकर जेल के अंदर शो देखने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीबोगरीब जेलें

weirdest prisons in the world
- फोटो : oddee
ये तस्वीर है एक फाइव-स्टार जेल की। ऑस्ट्रिया के जस्टिजेनथ्रम लियोबेन एक ऐसी जेल है जो बाहर से किसी मल्टीनेशनल कंपनी की तरह दिखती है। यहां का क्राइम रेट ज्यादा होने के बावजूद जेलें इतनी सुंदर है कि किसी कैदी को अंदर जाने में शायद ही बुरा लगता हो।
विज्ञापन

अजीबोगरीब जेलें

weirdest prisons in the world
- फोटो : oddee
रूस की क्रेस्टी जेल। दुनिया की सबसे भरी हुई जेल। ये रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में है। इस जेल में केवल तीन हजार कैदियों को रखने की जगह है, पर यहां दस हजार से भी ज्यादा कैदी ठूंस-ठूंस कर रखे जाते हैं। हर कैदी को लगभग चार मीटर की जगह मिलती है। पूरे हफ्ते में पंद्रह मिनट का समय मिलता है नहाने के लिए। है ना इसकी हालत रूह कंपा देने वाली?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed