फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत को बारीकी से जानना हो तो ये 8 डॉक्यूमेंट्री जरूर देखना

Sun, 27 Mar 2016 06:32 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Sun, 27 Mar 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
ten must see documentaries of India
डॉक्यूमेंट्री - फोटो : storypick
हम अपने मनोरंजन के लिए बॉलीवुड ‌फिल्में तो देखते ही हैं। पर अगर असली भारत को देखना हो, तो ये डॉक्यूमेंट्री आपको देश के असल हालात के दर्शन करवाएंगी।

डॉक्यूमेंट्री

ten must see documentaries of India
- फोटो : storypick
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है उस डॉक्यूमेंट्री का जिसे देश में सबसे चर्चित और मानी जाने वाली डॉक्यूमेंट्री में गिना जाता है। नाम है 'द स्टोरी ऑफ इंडिया'। इतिहासकार माइकल वुड ने इसका ‌निर्देशन किया है, वही इसके लेखक भी हैं। बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री के कुल छह एपिसोड हैं और इसमें बेहतरीन ढंग से बताया गया है कि सालों से इस देश ने खुद को कैसे बदला है और ऐसा क्या है यहां जो इसे सबसे अलग बनाता है।

डॉक्यूमेंट्री

ten must see documentaries of India
- फोटो : storypick
दुनिया का सबसे बड़ा मेला और लोगों का जमघट हमारे देश में ही लगता है। महाकुंभ के दौरान करोड़ों की संख्या में लोग इलाहाबाद में संगम स्नान करने एकत्रित होते हैं। महाकुंभ को दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार भी कहा जाता है। इसकी पूरी सुंदरता और सच्चाई को नेशनल जियोग्राफिक ने अपनी डॉक्यूमेंट्री 'महाकुंभ मेला' में सटीक ढंग से दिखाया है। 55 दिनों तक चलने वाला ये मेला हर बारह साल में एक बार लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्री

ten must see documentaries of India
- फोटो : storypick
'इंडिया अनटच्ड' का नाम सुना है आपने? ये एक ऐसी भारतीय डॉक्यूमेंट्री है जिसे फिल्ममेकर स्टालिन के ने बनाया है। ये डॉक्यूमेंट्री हमारे देश में जातिवाद और छुआछूत की समस्या को दिखाता है। उनकी फिल्म ने ना सिर्फ पूरी दुनिया का ध्यान देश की जातिवाद की समस्या पर खींचा बल्कि इस डॉक्यूमेंट्री ने कई अवॉर्ड भी जीते।
विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्री

ten must see documentaries of India
- फोटो : storypick
भारत में दो चीजों को लोग सर्वोपरि रखते हैं। एक क्रिकेट और दूसरा बॉलीवुड। 'बॉलीवुड-द ग्रेटेस्ट लव स्टोरी एवर टोल्ड' एक ऐसी ही डॉक्यूमेंट्री है जिसे राकेश ओमप्रकाश मेहरा और जेफ जिंबालिस्ट ने बनाया है। ये डॉक्यूमेंट्री भारतीय सिनेमा की सुंदरता और ताकत को दिखाती है। ये दिखाती है कि कैसे सिनेमा ने पूरे देश को एक डोर में बांधकर रखने का काम किया है। बॉलीवुड के फैन आप भी हैं तो देखिए कैसे करोड़ों के दिलों में बॉलीवुड धड़कन का काम करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed