{"_id":"5704c7694f1c1b8343c81124","slug":"weirdest-divorce-settlements","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अवाक छोड़ देंगे तलाक के बाद बंटवारे के ऐसे मामले","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
अवाक छोड़ देंगे तलाक के बाद बंटवारे के ऐसे मामले
Wed, 06 Apr 2016 01:53 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल
Updated Wed, 06 Apr 2016 01:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अजीबोगरीब बंटवारे
- फोटो : oddee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस तस्वीर को देख रहे हैं? ये एक आधा घर है। तस्वीर कंबोडिया की है। यहां एक कपल का जब तलाक हुआ तो दोनों के बीच बंटवारे का मामला फंसा। तय हुआ कि दोनों घर को 24.5 फुट के आधे-आधे हिस्से में बांट लेंगे। वहां की सरकार ने इस फैसले को सही तरीके से पूरा किया। अंत में घर को आधा तोड़ना ही पड़ा।
अजीबोगरीब बंटवारे
2 of 5
- फोटो : oddee
2013 में स्पेन के एक जज ने 2700 स्कावयर फुट के छोटे से अवार्टमेंट को दो हिस्से में बांटने के निर्देश दिए। उनके पास का तलाक का ऐसा मामला था जिसमें कपल के बीच हर चीज को आधा बांट देना था। तो ये एक ऐसा फैसला था जिसमें तलाक के बाद भी इस दंपत्ति को अगल-बगल के कमरों में रहना पड़ा।
अजीबोगरीब बंटवारे
3 of 5
- फोटो : oddee
किसी को एक बार दफनाने के बाद उन्हें कब्र से कौन निकालता है? पर ऑस्ट्रेलिया में एक बेटे को अपने माता-पिता की कब्र की खुदाई करवानी पड़ गई। असल में उसका तलाक हो गया। पूर्व-पत्नी ने तलाक के बाद जो संपत्ति पाई उसमें वो जमीन का हिस्सा भी शामिल था जहां पति के मां-पिता दफ्न थे। बस चौदह दिनों के भीतर बेटे को कब्र उखाड़कर कहीं और सेटल करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीबोगरीब बंटवारे
4 of 5
- फोटो : oddee
नोबेल प्राइज जीतना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। पर रॉबर्ट लुकस के लिए नहीं। उन्हें 1995 में नोबेल प्राइज दिया गया। लेकिन उनका तलाक 1989 में ही हो चुका था। तभी दोनों में करार हुआ था कि अगर कभी रॉबर्ट को आगे नोबेल प्राइज मिलता है तो उसके साथ आने वाली संपत्ति को वो आधा अपनी पूर्व-पत्नी के साथ बांटेंगे।
विज्ञापन
अजीबोगरीब बंटवारे
5 of 5
- फोटो : oddee
ऐसा कहा जाता है कि जब सेलिब्रिटी कपल चार्ली शीन और डिनाइस रिचर्डस् का तलाक हुआ तो डिनाइस ने चार्ली का स्पर्म बंटवारे में मांगा था। डिनाइस उनके स्पर्म से एक नन्हा चार्ली बड़ा करना चाहती थीं। पर इसे चार्ली बकवास की बात बताई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।