इस दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें अपने प्राकृतिक रूप से बिल्कुल प्यार नहीं है। वो उसे बदलने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। तियामात की भी कहानी ऐसी ही है।
ड्रैगन बनने की चाह
तियामात बाफोमे मेडूसा एरिजोना के मैरिकोपा काउंटी से हैं। वो 55 साल के हैं और कई दर्दनाक सर्जरियां करवाने के बाद अब एक ड्रैगन से दिखने लगे हैं।
ड्रैगन बनने की चाह
वो पहले कभी बैंकर हुआ करते थे जिनकी जिंदगी आम थी। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी चाहत के लिए खुद को बदलना शुरू कर दिया।
ड्रैगन बनने की चाह
नौकरी छोड़ी और मर्द से पहले ट्रांसजेंडर औरत बने। आंखों के अंदर इंकिंग करवाई, दांत पैने करवाए और यहां तक कि सिर के अंदर सींगों को भी इंप्लांट करवाया। हद तो तब हो गई जब ड्रैगन के लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने नाक और कानों को भी कटवा दिया। अब उन्होंने अपने इन जरूरी अंगों को कुछ ऐसे कटवाया है कि वो सुन और सूंघ तो सकते हैं, पर उनके वो अंग दिखते नहीं।
ड्रैगन बनने की चाह
अपने अजीबोगरीब शक्ल और कामों की वजह से वो खूब जाने जाते हैं। वो खुद को बदलने के सिलसिले को थामना नहीं चाहते हैं। बस लगातार बदलते ही जा रहे हैं।