फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां शादी का रिवाज है इतना घिनौना, बर्बाद हो जाती हैं कई लड़कियां, मां-बाप भी छोड़ देते हैं साथ

Wed, 06 Jun 2018 08:46 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 06 Jun 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
Weird Wedding Tradition Of Ala kachuu Allows Men To Kidnap Girl Before Marriage
Ala kachuu
बिहार 'पकड़वा विवाह' के लिए बदनाम है। यहां दहेज के पैसे ना होने पर लड़की के घरवाले पहले एक योग्य लड़का ढूंढ़ते हैं और फिर उसे किडनैप कर उसकी शादी अपने घर की लड़की की शादी करा देते हैं। हालांकि, यह कोई रिवाज नहीं बल्कि अपराध है। ऐसा ही घिनौना काम एक और जगह होता है। फर्क बस यह है कि यहां अपहरण लड़की का होता है और रिवाज के नाम पर लड़कों को इसकी छूट मिली है। यहां कोई लड़का किसी भी कुंवारी लड़की को अगवा कर उसके साथ रात बिता सकता है और फिर जबरन शादी कर सकता है।  


 
Weird Wedding Tradition Of Ala kachuu Allows Men To Kidnap Girl Before Marriage
Ala kachuu
शादी से पहले साथ रात बिताने का रिवाज
किर्गिस्तान में शादी से जुड़ा एक अजीब सा रिवाज है। इसे Ala kachuu कहा जाता है यानी 'पकड़ो और भागो'। यहां शादी से पहले दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन को अगवा कर लेता है, उसके साथ कुछ वक्त बिताता है और फिर जब लड़की अपने मां-बाप के घर पहुंचती है तो उसकी शादी उसी लड़के से करा दी जाती है जिसने उसे अगवा किया था। वैसे तो यह एक रिवाज है, मगर इसकी आड़ में कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद हो जाती है।

 
Weird Wedding Tradition Of Ala kachuu Allows Men To Kidnap Girl Before Marriage
Ala kachuu
लड़की नहीं ठुकरा सकती शादी का ऑफर
अगर कोई लड़की किसी लड़के का शादी का प्रस्ताव ठुकरा देती है, तो जबरन शादी करने के लिए लड़का उसे अगवा कर लेता है। रात भर साथ रखने के बाद वह उसे छोड़ देता है। बदनामी के डर से घरवाले लड़की की शादी उसी लड़के से करवा देते हैं जिसने अपहरण किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weird Wedding Tradition Of Ala kachuu Allows Men To Kidnap Girl Before Marriage
Ala kachuu
पैसे बचाने के लिए भी होता है अपहरण
किर्गिस्तान में शादी का खर्च लड़के के घरवाले उठाते हैं। इसलिए कई लड़के लड़की को अगवा करके शादी कर लेते हैं ताकि मेहमानों का खर्च बच जाए। हालांकि, जो शादियां इस तरह होती हैं, उनमें एक रिवाज यह भी है कि लड़के का पिता लड़की के मायके जाकर उसके परिवारवालों से माफी मांगता है। लड़की के घरवालों को तोहफे के रूप में पैसे या मवेशी भी दिए जाते हैं। 

 
विज्ञापन
Weird Wedding Tradition Of Ala kachuu Allows Men To Kidnap Girl Before Marriage
Ala kachuu
शादी को नहीं मिली मान्यता
किर्गिस्तान में लगभग एक तिहाई शादियां ऐसे ही होती हैं। मगर इस शादी को कानूनी मान्यता नहीं मिली है। अगर ऐसी शादी करने वाले जोड़ों का तलाक होता है तो पति पर पत्नी और बच्चों की कोई जिम्मेदारी नहीं होती। फिर भी, जब भी ऐसी शादी होती है, कई लड़कियों के मां-बाप पुलिस केस नहीं करते क्योंकि भ्रष्टाचार की वजह से ज्यादातर मामलों में फैसला दूल्हे के परिवार के हक में होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed