फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं भारत की अजीबोगरीब शादियां, कभी दुल्हन मंडप से भागी तो कभी दूल्हा हुआ फरार

Sat, 05 May 2018 11:43 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 05 May 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
weird marriages in india in some places bride left and in some places groom disappeared

भारत की शादियों में कई तरह की रस्में निभाई जाती हैं। दूल्हा और दुल्हन शादी के दिन को अपने सपनों की तरह जीते हैं। वह इस दिन को यादगार बनाने के लिए क्या-क्या नहीं करते लेकिन अब ये शादियां किसी और तरह से यादगार बनने लगीं है। परिवार वालों के साथ साथ शादी में पहुंचे मेहमान भी इन घटनाओं के तमाशबीन बन जाते हैं। कभी कोई दुल्हन मंडप से भाग जाती है तो कभी दूल्हा बहाना बनाकर फरार हो जाता है। कभी कोई प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी में आकर उसे सिंदूर लगा देता है तो कभी वरमाला के समय दूल्हे का चेहरा देख निकल जाती है दुल्हन की चीख। जी हां कुछ ऐसी ही अजीबोगरीब शादियां आजकल ट्रेंड में हैं। आइए आपको शादियों में हुई कुछ ऐसी घटनाओं से रूबरू कराते हैं....

weird marriages in india in some places bride left and in some places groom disappeared
wedding

भोपाल में शादी से जुड़ा एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया था। यहां एक दुल्हन शादी के मंडप में दूल्हे के साथ चार फेरे लेने के बाद फरार हो गई। दुल्हन ने टॉयलेट जाने का बहाना लगाया था और इसके बाद में वह कहीं गायब हो गई। बहुत देर तक किसी को भी इस बात की खबर नहीं लगी। दुल्हन के फरार होने की घटना बिल्कुल फिल्मों की कहानी जैसे थी।

weird marriages in india in some places bride left and in some places groom disappeared
wedding

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में हाथ में सिंदूर लिए एक लड़का शादी समारोह में घुस आया था। जाते ही उसने दुल्हन की मांग भर दी। यह देखकर परिवारवालों की चीख निकल गई। शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। लड़की वालों ने युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला कोतवाली जा पहुंचा। पूछताछ में पता चला मांग भरने वाला यह लड़का लड़की का प्रेमी था। यह शादी भी एक फिल्मी कहानी जैसी साबित हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weird marriages in india in some places bride left and in some places groom disappeared

शादी के मंडप में सजे बैठे एक दूल्हे को उसी के दोस्त की बंदूक से निकली गोली लग गई। गोली एक नहीं तीन-तीन चली लेकिन इनमें से एक दूल्हे के सीने में जा घुसी। खुशी के माहौल में अचानक अफरातफरी मच गई। दूल्हे को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का यह मामला सुर्खियों में छाया हुआ था। 

विज्ञापन
weird marriages in india in some places bride left and in some places groom disappeared
wedding

दूल्हे का चेहरा देखते ही अचानक दुल्हन ने चिल्लाते हुए सबके सामने शादी तोड़ने की बात कह दी। बाराती खड़े देखते रह गए। पहले किसी को समझ में नहीं आया कि दुल्हन ने ऐसा क्यों किया लेकिन बाद में जब बात सामने आई तो सबके होश उड़ गए । दुल्हन से जब शादी से इनकार करने की वजह पूछी गई तो उसने दूल्हे के रंग को इसका कारण बताया। थाने पर पंचायत के बाद बिना शादी के ही बारात बैरंग लौट गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed