फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

85 साल के बूढ़े ने अपने घर के बाहर लगाया पोस्टर, लिखा- मुझे गोद ले लो क्योंकि मैं....

Sat, 05 May 2018 08:12 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 05 May 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
Eighty five Year Old Chinese said For Adoption himself just because of He Didnt Want To Die Alone
Chinese old man
‘कोई मुझे गोद ले ले, मैं अकेला नहीं मरना चाहता।’ ऐसा कहना है चीन में हान जिचेंग नाम के एक बुजुर्ग का। उन्होंने अपने अब तक के जीवन में चीनी गृह युद्ध, जापानी आक्रमण और सांस्कृतिक क्रांति जैसा दौर देखा है। लेकिन अब अकेले जीते-जीते थक चुके हैं।
Eighty five Year Old Chinese said For Adoption himself just because of He Didnt Want To Die Alone
old age
85 वर्षीय जिचेंग ने अपने आसपास पड़े कुछ सफेद कागज के पन्नों को उठाया और उस पर लिखा, ‘कोई मुझे गोद ले ले, मैं अकेला नहीं मरना चाहता।’ 80 के दशक से अकेले रह रहे जिचेंग अपने सभी कामों को स्वयं ही करते हैं। इसमें दुकान चलाने, खाना बनाने से लेकर स्वयं की देखभाल करने सहित सभी काम शामिल हैं। उन्होंने स्वयं के बारे में लिखा, ‘मुझे कोई बीमारी नहीं है, मुझे हर महीने 950 डॉलर पेंशन मिलती है, मैं टियांजिन में एक वैज्ञानिक शोध संस्थान से सेवानिवृत्त हुआ था।’ 
Eighty five Year Old Chinese said For Adoption himself just because of He Didnt Want To Die Alone
old age
‘मुझे उम्मीद है कि कोई एक दयालु व्यक्ति या परिवार मुझे गोद लेगा और बुढ़ापे में मेरा ध्यान रखेगा। मेरे मरने के बाद मेरा अंतिम संस्कार भी करे। जिचेंग ने अपनी इन सभी बातों को एक सफेद कागज पर लिखकर अपने घर के पास एक बस स्टैंड के सामने पोस्टर चिपका दिया है। हालांकि हान के लिए अपना दिन काटना कोई मुश्किल बात नहीं है। वे साइकिल से रोजाना चेस्टनट, अंडे और बन खरीदने के लिए बाजार जाते हैं, जिसमें उसका दिन अच्छे से गुजर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Eighty five Year Old Chinese said For Adoption himself just because of He Didnt Want To Die Alone
Chinese old man
हान की कहानी यह है कि वह अपने जीवन से निराश हो चुके हैं, उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उनके बेटे ने अन्हें अकेला छोड़ दिया है, लेकिन वह चाहते है कि जिस दिन उनका शरीर काम करना बंद कर दे, तो कोई उसकी देखरेख करने वाला हो। इसलिए वह किसी ऐसे शख्स व परिवार की तलाश में है जो उसे इस अकेलेपन से बाहर निकालकर उन्हें अपने साथ रखे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed