{"_id":"5b4d85f64f1c1b39748b5464","slug":"video-viral-of-a-man-who-made-a-motorized-shopping-cart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शॉपिंग ट्रॉली को मोटर गाड़ी में तब्दील कर सड़क पर उतरा शख्स, फिर जो हुआ देखने लायक है","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
शॉपिंग ट्रॉली को मोटर गाड़ी में तब्दील कर सड़क पर उतरा शख्स, फिर जो हुआ देखने लायक है
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
Man made Trolley car
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब भी आप शॉपिंग करने के लिए किसी मॉल में जाते हैं तो मॉल की तरफ से आपको खरीददारी के लिए एक ट्रॉली दी जाती है जिसमें कि आप सारा सामान रख कर ले जा सको। यह शॉपिंग ट्रॉली आपको मॉल से ही दी जाती है।
shopping
इसी ट्रॉली की वजह से लोग आसानी से शॉपिंग कर लेते हैं और आसानी से अपना बहुत सा समान लेकर अपने घर चले आते हैं। क्या आपने कभी किसी को घर से ही शॉपिंग ट्रॉली लेकर जाते हुए देखा हैं? ऐसा हम इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि शॉपिंग ट्रॉली अक्सर शॉपिंग मॉल के द्वारा ही उपलब्ध कराई जाती है।
shopping
ऐसे में अगर कोई शख्स घर से ही ट्रॉली लेकर जाएगा तो अजीब लगेगा ही। लेकिन उससे भी अजीब शायद ये लगे जब एक शॉपिंग ट्रॉली को मोटर गाड़ी में तब्दील कर एक शख्स सड़क पर उतर गया। जी हां, एक शख्स मॉल में मिलने वाली ट्रॉली में बैठकर घर से शॉपिंग करने के लिए निकला। और फिर जो हुआ वह हैरान कर देने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
shopping
अमेरिका के टेनेसी शहर में रहने वाले एक व्यक्ति को एक गैस स्टेशन पर एक ट्रॉली के साथ देखा गया जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए। इस शख्स ने एक मोटरसाइकिल शॉपिंग ट्रॉली बनाई जो कि गैस इंजन के साथ चलती है। इसे स्टीयरिंग व्हील के जरिए कंट्रोल किया जाता है। आपको बता दें ये वीडियो जेफरसन शहर के एक सनोको गैस स्टेशन पर बनाया गया है।
विज्ञापन
shopping
इस वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि कैसे ये शख्स अपनी मोटरसाइकिल शॉपिंग ट्रॉली में गैस भरवाने के लिए एक पंप के बगल में अपनी ट्रॉली के अंदर बैठा हुआ है, जिस व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया था उसका कहना है कि इस मोटर शॉपिंग कार्ट का इस्तेमाल करना कितना दिलचस्प था।
देखें वीडियो...
देखें वीडियो...