फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेसबुक पर LIVE होकर 199 किमी की रफ्तार से चलाई बाइक और...सबकुछ खत्म

Tue, 17 Jul 2018 12:29 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
facebook live bike accident speed 199 km died 2 young boys

तेज रफ्तार के साथ बाइक चलाते हुए कई युवक दुर्घटनओं का शिकार हो जाते हैं लेकिन हाल ही में हुई इस एक घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है। दरअसल फेसबुक लाइव की मस्ती ने बाइक पर सवार दो युवकों की जान ले ली। घटना छत्तीसगढ़ के कांकेर में घटी है। खबर है कि 199 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक पर सवार दो युवक फेसबुक पर लाइव थे। उन्हें देखने वालों ने फेसबुक पर हिदायत भी दी लेकिन उन पर मस्ती कुछ ऐसे छाई थी कि वो कहां किसी की सुनने वाले थे। 

facebook live bike accident speed 199 km died 2 young boys

फेसबुक लाइव में दोनों ऐसे खो गए थे कि सामने से आ रही बस का इन्हें पता ही नहीं चला। बाइक की रफ्तार 199 किमी प्रति घंटे की थी जबकि विपरीत दिशा से आ रही बस भी काफी स्पीड में थी। लिहाजा इस टक्कर के साथ ही बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक ने अस्पताल ले जाने के बाद दम तोड़ दिया।

facebook live bike accident speed 199 km died 2 young boys

बस्तर के रहने वाले दोनों युवकों की पहचान मनीष कुमार और मुरली निषाद के तौर पर हुई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मनीष बाइक चला रहा था जबकि मुरली पीछे बैठकर फेसबुक पर लाइव था और लोगों को हाई स्पीड के रोमांच के बारे में बता रहा था। बाइक चला रहे मनीष का ध्यान बार बार फेसबुक लाइव पर जा रहा था। बस यहीं चूक हो गई और उन्हें सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। देखें वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन
facebook live bike accident speed 199 km died 2 young boys

वहीं बस चालक ने एमरजेंसी ब्रेक लगाकर हादसे को टालने की पूरी कोशिश की थी। इसके चलते बस में बैठे यात्रियों को भी चोटें आईं। इस घटना को लेकर फिलहाल आम लोग बहुत गुस्से में हैं। लोगों का मानना है कि इस तरह से अपनी जान को जोखिम में डालकर फेसबुक या सोशल मीडिया पर लाइव करना बहुत बुरी आदत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed