सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स मुंह से बैंड बजा रहा है। लोगों को इस व्यक्ति का मुंह से बैंड बजाना काफी पसंद भी रहा है...आप भी देखिए...
देखिए इन जनाब के पास कमाल की कला है। बारात में बैंड नहीं तो इन्हें ले जाइए। आप सोच रहे होंगे कि ये महाशय क्या करने वाले है..? दरअसल, ये शख्स अपने आप में करिश्मा है। 'वन मैन आर्मी' की कहावत तो सुनी ही होगी...
यह शख्स भी ऐसी ही पर्सनेलिटी है। शख्सियत इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इस शख्स ने कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया से खासी पहचान हासिल कर ली है। अब वो कैसे यह जानने के लिए तो आपको खबर की तह तक जाना होगा।
दरअसल, इस शख्स के पास एक ऐसा हुनर है जिसकी मदद से यह अकेले बिना बैंड-बाजा एक बारात को मैनेज कर सकता है। यह शख्स मुंह से बैंड बजा लेता है। साथ ही साथ यह गाना गाने का काम भी कर लेता है।
जी हां, इसका एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हंस-हंस कर लोट-पोट हो जाते हैं। वीडियो में वह पहले अपने मुंह से बैंड थीम की आवाज निकालता है जो आपने हर शादी-ब्याह में जरूर सुनी होगी। इसके बाद वह सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई सॉन्ग गाते-गाते बाजा बजाता है।