फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमरे में प्रेमी जोड़े को रंगे हाथ पकड़ा तो लोगों ने दी ऐसी शर्मनाक सजा, दंग रह जाएंगे जानकर

Thu, 22 Mar 2018 09:24 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Mar 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
Video being viral of a couple who punished sewage waste dumped on their heads at indonesia
the couple
एक प्रेमी जोड़ा कमरे में अकेला पकड़ा गया तो भीड़ उन्हें पकड़कर बाहर खींचकर ले आई और फिर उनके साथ कुछ ऐसा किया जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। यह मामला यही नहीं थमा, जब दोनों के साथ यह हरकत की जा रही थी तो भीड़ में से ही किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल कर दिया। 
Video being viral of a couple who punished sewage waste dumped on their heads at indonesia
couple
वीडियो को लेकर एक रिपोर्ट में लिखा है, यह मामला इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के आसेह स्थित केयी ली गांव का है। वीडियो में नजर आ रहे लड़के और लड़की को ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि यह प्रेमी जोड़ा अकेले में कुछ वक्त साथ बिताना चाहता था। इस दौरान भीड़ उन्हें पकड़कर बाहर खींच लाई और आरोप लगाया कि दोनों शारीरिक संबंध बना रहे थे। 

 
Video being viral of a couple who punished sewage waste dumped on their heads at indonesia
couple
इसलिए दोनों को सजा के तौर पर सीवर के मैले पानी से सबके सामने नहला दिया गया। क्लिप में एक शख्स बाल्टी भर के सीवर का मैला पानी लेकर आता है, जबकि लड़का-लड़की बीच सड़क पर बैठाए जाते हैं। आगे वही शख्स दोनों पर गंदा पानी उड़ेल देता है। दरअसल, इंडोनेशिया के शरिया कानून में इस तरह की चीजों की इजाजत नहीं दी जाती। इसलिए दोनों के साथ ऐसा बर्ताव किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Video being viral of a couple who punished sewage waste dumped on their heads at indonesia
couple
मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई तो वह मौके पर जायजा लेने पहुंची और जोड़े को थाने ले आई। बाद में पता चला 18 वर्षीय लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के घर गई थी। वह उस वक्त वहां अकेला था। आसपास के लोगों को इसी पर लगा कि वे दोनों संबंध बना रहे थे, जिसके बाद वे उन्हें बाहर घसीट लाए। 
विज्ञापन
Video being viral of a couple who punished sewage waste dumped on their heads at indonesia
the couple
इतना कुछ होने के बावजूद भी अब अगर वे वाकयी इस मामले में दोषी पाए जाएंगे तो उन्हें 100 बेंत से पिटाई, 15 महीने जेल की कैद या 150 ग्राम सोने के बराबर की रकम जुर्माने के रूप में चुकानी होगी। हालांकि, लोगों ने जो किया पुलिस ने उसकी निंदा की है। कहा है कि लोग गलत तरीके से किसी के घर में घुसे और सबके सामने उनको बेइज्जत किया। यह बेहद शर्मनाक है कि वहां खड़े लोग तमाशबीन बने रहे। रिपोर्ट में मामला सात मार्च का बताया जा रहा है। 

देखें वीडियो 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed