ये आतंकी ओसामा बिन लादेन की पुरानी तस्वीर है। उन दिनों की फोटो, जब वह अपनी मां का 'शर्मीला, मासूम और अच्छा बच्चा था'। यह तस्वीर उस दौर की है जब उसकी जिंदगी सिर्फ अपने परिवार के ईर्द-गिर्दी ही बसी थी। 50 भाई बहनों वाले ओसामा बिन लादेन को इस फोटो में क्या पहली ही नजर में आप पहचान सकते हैं?
'ओसामा द मुजाहिद' बनने से पहले इतनी खूबसूरत जिंदगी जीता था लादेन, फैमिली फोटो में पहचाना मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर भी जब भी जिहादी, कटरपंथी लादेन का ख्याल हमारे मन में आता है, लंबी दाड़ी और पठानी सूट पहने एक शख्स का चेहरा उभरता है। लादेन को इस तरह पैंट और टोपी में देख कर हैरानी होती है। मगर यह फोटो उसकी ही जिंदगी के एक पहलू की बानगी है। हंसते हुए इस मासूम चेहरे को देख यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि यह वही शख्स है जिसने दुनियाभर में दो हजार से भी ज्यादा आत्मघाती हमले करवाए, लाखों जानें ली, शहरें तबाह कर डाली और जिहाद के नाम पर एक कौम के चरित्र पर ऐसा धब्बा लगाया जो शायद ही कभी मिट सके।
लादेन के पिता का नाम मोहम्मद बिन लादेन था। वह यमन में कुम्हार का काम करते थे। सऊदी अरब में शिफ्ट होने के बाद उन्होंने कंस्ट्रक्शन का बिजनेस शुरू किया। उन्होंने सऊदी के शाही परिवार के लिए कई महल सस्ते दाम में तैयार किए। इस वजह से धीरे-धीरे वह शाही परिवार के करीब हो गए। किंग फैजल के राज के दौरान जब खजाना खाली हुआ तो मोहम्मद बिन लादेन ने शाही परिवार के सभी कर्मी के वेतन का भार पूरे छह महीने तक उठाया। इसके बाद शाह ने ऐलान किया कि तमाम निर्माण के प्रोजेक्ट मोहम्मद के ही कंपनी को दी जाए। यही नहीं, लादेन के पिता को मंत्री तक बनाया गया।
17 साल में हुई लादेन की शादी
अमीर पिता का वारिस होने के नाते लादेन की जिंदगी ऐशो आराम से गुजरी। कहा जाता है कि वह अक्सर परिवार के साथ अमेरिका और यूरोप में छुट्टियां बिताने भी जाया करता था। लादेन के पिता की मौत एक प्लेन दुर्घटना में हुई। तब उसकी उम्र सिर्फ 13 साल की थी। वहीं,जब उसका जन्म हुआ था तब मां आलिया घानेम ने पिता से तलाक लेकर दूसरी शादी कर ली। 17 साल की उम्र में लादेन की शादी सीरिया की एक लड़की से हुई, जो उसकी रिश्तेदार थी।
20 साल की उम्र में बदली जिंदगी
लादेन ने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई जेद्दा में की। 1981 में उसने किंग अब्दुल्लाजीज यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री हासिल की। अखबार 'द गार्डियन' को दिए इंटरव्यू में लादेन की मां आलिया घनेम ने कहा कि यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दिनों में ही उसकी मुलाकात मुस्लिम ब्रदरहुड के सदस्य अब्दुल्ला अजाम से हुई।' लादेन की मां का कहना है कि अजाम ने ही बेटे का ब्रेनवॉश किया, उसे कंट्टरपंथी बनाया और आंतक की दुनिया में धकेला।