जयपुर के एक अस्पताल में अब सिर्फ इलाज ही नहीं होगा बल्कि मरीजों की कुंडली भी देखी जएगी। डॉक्टर के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्री भी मरीजों का इलाज करेंगे। जब आप यहां अपना इलाज कराने पहुंचेंगे तो एक तरफ डॉक्टर इलाज कर रहे होंगे तो वहीं दूसरी तरफ ज्योतिष शास्त्री आपकी कुंडली देख कर बीमारी का पता लगाएंगे। इतना ही नहीं अस्पताल में आने वाले मरीजों को दवाइयों के साथ-साथ वेदों में उपचार के लिए बताए गए मंत्रों के जाप, वनस्पतिक रसों आदि के सेवन की जानकारी भी अस्पताल में दी जाएगी।
2 of 4
astrology
- फोटो : astrology
मरीज चाहें तो अपना इलाज अस्पताल में ही ज्योतिष विद्या से भी करवा सकते हैं। खबर है कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शिक्षा हासिल करने वाले पंडित अखिलेश शर्मा जयपुर में एक ऐसे अस्पताल की परियोजना पर काम कर रहे हैं जो वैज्ञानिक तौर तरीकों के अलावा ज्योतिष शास्त्र की मदद से भी इलाज करेगा। उनकी टीम में कुल 22 लोग हैं जिनमें 10 डॉक्टर, 10 ज्योतिषी और 2 वेदाचार्य शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 50 बेडों वाला यह अस्पताल दिसंबर 2018 से पहले बनकर तैयार हो जाएगा।
3 of 4
astrology
- फोटो : astrology
यह टीम ज्योतिष को मेडिकल साइंस से जोड़कर एक नया सिलेबस तैयार करने की दिशा में काम कर रही है जिसे फिलहाल ‘एस्ट्रोमेडिकल साइंस’ नाम दिया गया है। पंडित अखिलेश शर्मा ने बताया है कि इस अस्पताल में जो भी मरीज आएगा, उसकी कुंडली भी मंगाई जाएगी और यदि कुंडली नहीं है तो जन्मस्थान, तिथि और जन्म समय के आधार पर कांउटर पर तुरंत ही कुंडली तैयार कर दी जाएगी।
4 of 4
astrology
- फोटो : astrology
एक तरफ मरीज को संबंधित डॉक्टर के पास भेज दिया जाएगा और दूसरी तरफ यह कुंडली ज्योतिष के पास पास आएगी। डॉक्टर अपनी तरह से जांच करेंगे और ज्योतिष अपना अध्ययन करेंगे। ज्योतिष अपनी रिपोर्ट तैयार कर उस डॉक्टर को भेजेंगे और बाद में मरीज की मेडिकल जांच रिपोर्ट से इसको मिलाया जाएगा। इसके बाद मरीज का उपचार मेडिकल साइंस के आधार पर ही शुरू होगा। इस अलग तरह के अस्पताल को खोलने का मूल उद्देश्य प्राचीन ज्योतिष विज्ञान को आधुनिक चिकित्सा विज्ञान से जोड़ना है। इस अस्पताल में ऐलोपैथी के साथ साथ आयुर्वेद और यूनानी डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे।