कुछ लोगों को 'सिम्पलिसिटी' रास नहीं आती। इसलिए उनके मन में हमेशा कुछ रोमांचकारी करने का ख्याल हिलोरे मारता रहता है। बता दें ऐसे लोग अपने रोमांच को पूरा करने के चक्कर में किसी भी हद तक जा सकते हैं। दरअसल, रोमांचक पलों को जीना ही इनके जीवन का असल मकसद बन जाता है। उन्हें जो अनुभूति अपने रोमांच को पूरा करने में होती है, ऐसा किसी और काम में नहीं होती।
ये भी हकीकत है कि ऐसे लोग जीवन में कुछ बड़ा करने की सोचते हैं। इसलिए सफलता पाने में इन्हें ज्यादा वक्त नहीं लगता है। ऐसा ही मामला इन 245 जांबाजों के साथ जुड़ा है। अपने रोमांच को पूरा करने के लिए इन्होंने ब्राजील को चुना, और देखिए इनकी यही ललक इन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड तक ले गई। जी हां...ऐसे ही लोगों को बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
आप वीडियो में देख सकते हैं कि अपना रोमांच पूरा करने के लिए इन्होंने अपनी जान को भी जोखिम में डाल दिया। सोशल मीडिया पर शेयर किए इस वीडियो में ब्राजील के हॉर्टोलांडिया में एक ब्रिज पर खड़े होकर 245 लोगों ने एक साथ छलांग लगा दी।
इस जगह को देख हम जैसा कोई आम इंसान अपने दिमाग में ऐसा ख्याल ला ही नहीं पाएगा। उस वक्त तो जहन में गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म का वो डाइलॉग याद आ सकता है जिसमें रामाधीर सिंह का किरदार निभा रहे तिंग्माशू धूलिया अपने बेटे से कहते हैं रहने दो बेटा 'तुमसे ना हो पाएगा।' बता दें इन लोगों द्वारा लगाई गई छलांग को गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्डस में भी जगह मिल गई है। दुनिया में यह पहला ऐसा मौका है जब एक साथ 245 लोगों ने छलागं लगाई है।
ब्राजील के हॉर्टोलांडिया में 30 मीटर ऊंचे पुल पर 245 लोग खड़े थे, जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। इन सभी लोगों को एक साथ एक रस्सी से बांध दिया गया था। फिर इन लोगों को एक साथ उस पुल से छलांग लगाने के लिए कहा गया। छलांग लगाते ही यह लोग एक साथ हवा में झूलने लगे। इन लोगों द्वारा किया गया यह कारनामा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना गया।
इस समूह ने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया जो साल 2016 में इसी जगह पर बना था। पिछले रिकॉर्ड में एक साथ इसी पुल से 149 लोगों ने एक साथ छलांग लगाकर रिकॉर्ड बनाया था।