आपने अपनी जिंदगी में छोटी से छोटी चीजे देखी होंगी लेकिन आज जाे हम आपको दिखाने वाले हैं वो शायद ही देखी होगी। ये इतनी महीन है कि इन्हें देखने के लिए आपको सूक्ष्मदर्शी या किसी लेंस की जरूरत पड़ सकती है। शायद आपको जानकर हैरानी हो कि इनमें कुछ संजीव तो कुछ निर्जीव चीजें हैं। बतां दें, इनमें से कई तो इंटरनेट पर सेंसेशन का कारण भी बन चुकी हैं। दरअसल, ये नन्ही-मुन्नी चीजें न सिर्फ हमारे लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए चौंकाने वाली हैं। आप इनके बारे में गूगल करके देखेंगे तो हो सकता है कि कुछ ऐसी तस्वीरें आपके सामने भी आ जाएं।
1. क्या आप बता सकते हैं कि यह छोटा सा काला डॉट क्या चीज है..? हम दावे के साथ कह सकते हैं कि इसे बिना किसी लेंस की मदद से समझा ही नहीं जा सकता। तस्वीर में नजर आ रही एक उंगली पर नजर आ रहा ये डॉट दिखने में एक तिल के जैसा भले ही नजर आ रहा हो मगर वास्तव में यह एक छोटे डॉट के साइज बराबर सिलिकॉन चिप है। जी हां, ये दुनिया की अब तक की सबसे छोटी चिप है। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि इस नैनो चिप में एक पूरी बाइबिल समा सकती है। इसके अलावा इसमें 1.2 मिलियन पत्र सेव किए जा सकते हैं। छोटी है मगर बड़े काम की चीज है।
2. इतनी छोटी मछली आपने शायद ही पहले कभी देखी होगी। ये मछली महज एक नाखून के आकार के बराबर है। बता दें इसका मुंह तलवार से भी तेज धारधार है। जरा ध्यान से देखिए...
3. इस तस्वीर में इस शख्स के हाथ पर बैठे जीव को आप पहचानते हैं..? अगर नहीं तो चलिए हम बता देंते हैं। ये एक छोटा सा टिड्डा है। यूं तो देखने में ये टिड्डे बड़े-बड़े होते हैं लेकिन ये आकार में कुछ ज्यादा ही छोटा है।
4. बड़े काम के लिए एक छोटा सा रिंच। इसके साइज पर मत जाना। ये वाकयी बेहद काम का है । नट-बोल्ट खोलने के लिए आपको ज्यादातर बड़े चाबी-पाने ही देखने को मिलेंगे। मगर यह आकार में बेहद छोटा है।