फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान की लड़की ने प्यार को पाने के लिए दिया ऐसा इम्तिहान, जानकर आपका दिल भी करना चाहेगा सलाम

Sat, 05 May 2018 02:53 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 05 May 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
True love story of a Pakistani girl and Mumbai boy
sarah with her groom
'जब बात मोहब्बत की हो तो उसका रास्ता कोई सरहद कोई दर-ओ-दीवार नहीं रोक सकती।' दोस्तों आपने यह डायलॉग फिल्मों और किस्सों कहानियों में जरूर सुना होगा, लेकिन आज हम आपको ऐसी ही एक सच्ची कहानी से रूबरू कराएंगे। यह कहानी है पाकिस्तान की रहने वाली एक लड़की की जिसे मुंबई के एक लड़के से प्यार हो जाता है। इसके बाद वह अपने प्यार को पाने के लिए जो सफर तय करती है, उसे जानकर आप भी ताज्जुब करेंगे। 
True love story of a Pakistani girl and Mumbai boy
Sarah Hussain
यह बात उस वक्त सामने आई जब सोशल मीडिया पर उनकी 'लव स्टोरी' के किस्से वायरल होने लगे। पाकिस्तान की इस लड़की का नाम साराह हुसैन है। साराह की यह खूबसूरत लव स्टोरी शुरू होती है, वहां से जब वे शादी के लिए भारत आती है। वे पाकिस्तान से भारत में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां आती हैं। यहां उनकी मुलाकात मुस्तफा दाऊद से होती है और दोनों में प्यार हो जाता है। लेकिन इनके प्यार का असल इम्तिहान तो आगे शुरू होना था। 
True love story of a Pakistani girl and Mumbai boy
sarrah hussain

बता दें 'Humans of Bombay' नामक फेसबुक पेज पर साराह की लव स्टोरी को शेयर किया गया। इसमें बताया गया है कि कैसे कराची की एक लड़की को मुंबई के लड़के से प्यार होता है और कैसे वो अपना मुश्किलों भरा सफर तय करने के बाद भारत आती हैं। उनकी यह स्टोरी तमाम लोगों ने पसंद की है। तो जानना चाहेंगे साराह की मोहब्बत की ये दिलचस्प कहानी..? चलिए बताते हैं। दरअसल, साराह जब इंडिया आती है तो उन्हें मुस्तफा दाऊद से मिलाया जाता है। धीर-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हो जाती है। फिर कुछ मुलाकात और होती है और बात शादी तक पहुंचती है। साराह और मुस्तफा को लगता है कि दोनों एकदूजे के लिए ही बने हैं। साराह मुस्तफा दाऊद से शादी कर लेती है और मुंबई में आकर रहने लगती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
True love story of a Pakistani girl and Mumbai boy
Sarah Hussain

शादी के बाद साराह और मुस्तफा की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव आते हैं। शादी के बाद भारत आते ही सबसे पहले उनको घंटो तक कस्टम्स और सिक्योरिटी चेक के कड़े दौर से गुजरना पड़ता है। एक नई-नवेली दुल्हन ऐसी परिस्थिति को फेस करे इस बात को आप अच्छी तरह से समझ सकते हैं। पाकिस्तान में साराह कम ही बाहर आती-जाती थी। ऐसे में आप भारत आने के बाद फेस की गई उनकी प्रॉब्लम का अंदाजा लगा सकते हैं। तहकीकात के लिए साराह को इतने वक्त तक रुकना पड़ा कि उनको ऐसा लगा जैसे उनका हनीमून सरकारी दफतरों में ही होगा। शादी के दो महीने बाद ही वो पति के साथ मुंबई आकर रहने लगी। जीवन की गाड़ी जैसे ही ट्रैक पर चलनी शुरू हुई, साराह के पति मुस्तफा की जॉब चली गई। ऐसे वक्त में उनके साथ कोई खड़ा नजर नहीं आया। 

विज्ञापन
True love story of a Pakistani girl and Mumbai boy
Sarah Hussain

एक ही झटके में साराह और मुस्तफा की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। कुछ समय बाद दोनों को ऐसा समय भी फेस करना पड़ा जब दोनों छोटी जॉब्स ढूंढने की कोशिश करने लगे, लेकिन इसके बावजूद भी कुछ न हो सका। साराह डिप्रेशन का शिकार हो गई। लगभग तीन महीने तक वह इसकी जद में रहीं। इसका जिक्र साराह ने कभी अपने घर में नहीं किया। वह रात भर रोती और पति मुस्तफा उस वक्त परेशान रहते थे। खाने तक के पैसे नहीं रह गए थे। रोज की तरह रात को दोनों जब पैदल घूमने निकलते थे तो एक ही आइसक्रीम शेयर किया करते थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed