आज हम आपको दुनिया के सबसे अनोखे एयरपोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप इससे जुड़े फैक्ट्स जान लेंगे तो आपका सिर भी चकराने लगेगा। दरअसल, इस एयरपोर्ट के रनवे के बीचोबीच से होकर एक बिजी सड़क गुजरती है।
सिर्फ इतना ही नहीं इस सड़क से गाड़ियों को पास कराने के लिए हवाई जहाज को लाल बत्ती दिखाकर रोक दिया जाता है। इसलिए यह अपने आप में सबसे अनोखा और दुनिया का इकलौता एयरपोर्ट है।
अमूमन एयरपोर्ट ऐसी जगह पर बनाए जाते हैं जिसके आसपास कोई बड़ी इमारत या पुल नहीं होता लेकिन यहां तो उल्टा है। यह एयरपोर्ट ब्रिटेन शासित द्विप जिब्राल्टर में है।
4 of 5
Gibraltar International Airport
इस एयरपोर्ट के रनवे के भीतर से पूरी सड़क निकलती है और उस पर 24x7 गाड़ियों की आवाजाही रहती है।यहां जब प्लेन को लैंड या टेकऑफ करता है तो यातायात को रोक दिया जाता है। दरअसल, इस जगह पर समतल जमीन नहीं है।
5 of 5
Gibraltar International Airport
इसलिए एयरपोर्ट का रनवे और सड़क एक साथ है। यहां से सप्ताहभर में विभिन्न शहरों के लिए केवल 30 फ्लाइट्स उड़ान भरती हैं। इसे नॉर्थ फ्रंट एयरपोर्ट भी कहा जाता है।