सर्दियों के मौसम में ठंड के कपड़ों के बीच कैप को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और अगर सर्दियों में अगर आप भी कैप लगाते हैं तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है।
दरअसल, अक्सर हम किसी कपड़े को एक ही तरह से पहनते हैं। अगर आपसे कहा जाए कि एक कपड़े को कई तरह से पहना जा सकता है तो आपका चौंकना लाजमी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स कई तरह से कैप पहनकर दिखा रहा है तो क्यों न अपनी इस जरूरत के साथ स्टाइल का तड़का लगाया जाए।
फिलहाल, तो मार्केट में बहुत से स्टाइल व पैटर्न के कैप मौजूद हैं, जिन्हें आप बेफ्रिक होकर सिर्फ घर पर ही नहीं, बल्कि हर जगह कैरी कर सकती हैं। लेकिन इस शख्स का कैप पहने का बड़ा जुदा अंदाज है। ये एक ही कैप को 10 से भी ज्यादा तरीकों से पहन कर दिखा सकता है।
वीडियो देखने से लग रहा है कि जैसे इसे दिल्ली में ही शूट किया गया है, क्योंकि वीडियो में उसके पीछे सड़क पर सीएनजी सवारी ऑटो दौड़ते नजर आ रहे है। शख्स पंजाबी बोलते-बोलते कैप लगाने के ये तरीके बता रहा है। तो आइए इस वायरल वीडियो में जानते हैं कि आखिर एक कैप को कैसे 10 से भी ज्यादा तरीकों से पहना जा सकता है।