कहा जाता है कि लड़कियों की खूबसूरती ही उनका असली गहना होता है। वो खूबसूरती पाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं, चाहे बड़े सा बड़ा पहाड़ चढ़ना हो या सात समंदर की क्यों न पार करना पड़े। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि खूबसूरती निखारने के लिए कोई पेशाब पीता हो। यकीनन आपने अपनी जिंदगी में न कभी ऐसा सुना होगा और न ही देखा होगा। लेकिन ऐसा होता है।
2 of 5
Girl drinks dog urine
- फोटो : social media
अमेरिकी की रहने वाली एक लड़की अपनी खूबसूरती निखारने के लिए पेशाब पीती है और वो भी कुत्ते का। यह सुनकर आपको घिन तो जरूर आ रही होगी, लेकिन लीन नामक इस लड़की को ऐसा करने में जरा भी घिन नहीं आती। वो हर दिन अपने एक पालतू कुत्ते का यूरिन पीती है।
3 of 5
Girl drinks dog urine
- फोटो : social media
लड़की का कहना है कि हमेशा लोग उससे उसकी चमकती-दमकती त्वचा का राज पूछा करते हैं, जिसपर उसने उन्हें बताया कि वो हर रोज कुत्ते का यूरिन पीती है, जिससे उसके चेहरे पर पिंपल्स नहीं होते हैं और चेहरे पर हमेशा निखार बना रहता है। लीन का कहना है कि वो हर रोज कुत्ते को पार्क में ले जाती हैं और उसके पेशाब को इकट्ठा करके उसे बिना किसी झिझक के पी जाती हैं।
4 of 5
Girl drinks dog urine
- फोटो : social media
लीन का कहना है कि वो हर दिन अपने कुत्ते का एक गिलास पेशाब पीती हैं और ऐसा करने के पीछे वो कारण बताती हैं कि कुत्ते के पेशाब में विटामिन ए, विटामिन ई और कैल्सियम होता है, जो कैंसर के इलाज में काफी मदद करता है। उनका कहना है कि कुत्ते का पेशाब पीने से कैंसर से काफी हद तक बचा जा सकता है।
5 of 5
Girl drinks dog urine
- फोटो : social media
लड़की ने बताया कि उसके चेहरे पर काफी मुंहासे थे। जब वो पहली बार कुत्ते का पेशाब पी रही थी, तो उसे बड़ा ही अजीब सा लग रहा था। लेकिन बाद में धीरे-धीरे इसकी आदत हो गई और इसका फायदा ये हुआ कि उसके मुंहासे पूरी तरह ठीक हो गए और चेहरे पर एक अलग ही निखार आ गया।