फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुत्ते के नाम से ही इतना डर गए चोर, दहलीज पर छोड़ भागे 16 लाख के गहने

Mon, 03 Sep 2018 06:49 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Sep 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
thief returns stolen gold Jewellery worth 16 lakh in chennai
Thief

कभी कोई चोर नींबू ले उड़ता है, तो कभी चींटी बेशकीमती हीरा चुरा लेती है। मगर एक चोर ऐसा है जिसको न जाने क्या सूझी कि खुद ब खुद चोरी किया गया 16 लाख रुपये का गहना वापस कर आया। वजह बस इतनी है कि चोरी की तफ्तीश के दौरान पुलिस ने यह बता दिया था कि चोर तक पहुंचने के लिए उनका प्लान क्या होगा।

thief returns stolen gold Jewellery worth 16 lakh in chennai
demo

घटना तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की है। पीरंबुर के चिन्नास्वामी स्ट्रीट स्थित मकान में रहने वाली 40 वर्षीय महिला इम्तियाज अपने बच्चों के साथ घर से बाहर गई। जब वह देर रात घर लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ पाया।

thief returns stolen gold Jewellery worth 16 lakh in chennai
डेमो - फोटो : demo pic

महिला के घर चोरी हुई थी। उसके 16 लाख रुपये केसोने के गहने गायब थे। इम्तियाज ने फौरन पुलिस को सूचना दी। जांच के लिए जब पुलिस पहुंची तो उसने अजीब बात महसूस की। पुलिस ने घर के सभी सदस्यों की उंगलियों के निशान ले लिए। मगर महिला का कोई भी रिश्तेदार और पड़ोसी जांच में सहयोग को तैयार नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
thief returns stolen gold Jewellery worth 16 lakh in chennai
thief

जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें शक है कि जान-पहचान का ही कोई शख्स इस चोरी में शामिल है और जांच में अब कुत्ते की मदद ली जाएगी। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, दो दिन बाद इम्तियाज के दरवाजे पर एक पोटली रखी मिली जिसमें वे तमाम गहने थे जो चोरी हो गए। 

विज्ञापन
thief returns stolen gold Jewellery worth 16 lakh in chennai
thief
तब पुलिस ने बताया कि कुत्ते का जिक्र करने करना उनकी एक ट्रिक थी जिसमें चोर फंस गया और डरकर चोरी का सारा सामान वापस कर गया।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed