अक्सर कुछ चीजें ऐसी हो जाती हैं जिसे देखने या फिर सुनने के बाद हंसी पर काबू करना मुश्किल हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी अजीब तस्वीरें दिखाते हैं जिन्हें देखने के बाद आपका वीकेंड शानदार बन जाएगा।
अब जरा आप इस तस्वीर को ही ले लीजिए। इसमें लैंड मार्ग बताने वाले स्टैंड पर बावन लाख लिखा है। ऐसे में कोई भी यह सोचने पर मजबूर हो जाएगा कि यह जगह का नाम है या फिर सही में बावन लाख रखा है।
अब जरा इस तस्वीर को देख लीजिए। इसमें इन मोहतरमा के बाले में ड्राई फ्रूट्स लगे हुए हैं। जिसे देखने के बाद शायद आप भी यही कहेंगे यही देखना बाकी था।
बिजली के खंभों के बीच झूला झूलते इस शख्स को देखिए। ऐसा लग रहा है कि बड़ी सुरक्षित जगह आनंद ले रहा है।
साइकिल पर एक साथ इतने सारे अंडे लेकर जा रहे इस युवक को देखिए। ऐसा लग रहा है कि ये खुद को बाहुबली समझ रहा है।