फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है दुनिया का सबसे खतरनाक लाई डिटेक्टर टेस्ट, धधकता लोहा मुंह में डालकर उगलवाते हैं सच

Sat, 20 Oct 2018 11:37 AM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Sat, 20 Oct 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
The worlds oldest lie detector test
Licking hot metal spoons
'लाई डिटेक्टर टेस्ट' एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके तहत अपराधियों से सच उगलवाने के लिए मशीन का सहारा लिया जाता है। ये मशीने आधुनिक युग की देन है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि लाई डिटेक्टर टेस्ट का इस्तेमाल इंसान सैंकड़ों सालों से करता आ रहा है। झूठ बात लग रही है न..? लेकिन ये हकीकत है। जी हां, मशीनों के अभाव में सैंकड़ों साल पहले से मिस्र में लाई डिटेक्टर टेस्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है। 
The worlds oldest lie detector test
Licking hot metal spoons
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिस्त्र का 'अयिदाह कबीला' सदियों से इस लाई डिटेक्टर टेस्ट का इस्तेमाल करता आ रहा है। लेकिन जब आप झूठ पकड़ने वाले इनके तरीके के बारे में जान लेंगे तो खौफ से आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हां, यह तरीका बेहद डरावना है। खास बात ये है कि ये समुदाय आज भी लाई डिटेक्टर की इस पुरानी तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है।

 
The worlds oldest lie detector test
lie detector
कहते हैं कि झूठ पकड़ने के लिए यहां जो तरीका अपनाया जाता है उसके तहत अयिदाह कबीले के लोग एक धातु को पहले गरम करते हैं। इसके बाद में उस धातु को आरोपी की जीभ पर लगाया जाता है। माना जाता है कि जिस आरोपी की जीभ पर इस प्रक्रिया के बाद फफोले पड़ जाते हैं, उसे दोषी मान लिया जाता है। यह बेहद दर्दनाक होता है। इसे एक परम्परा का नाम दिया गया है जिसे 'बिशाह' कहा जाता है। मिस्र के कबीलों में पुराने समय में लाई डिटेक्टर टेस्ट करने के लिए इसे इस्तेमाल किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
The worlds oldest lie detector test
Iron rod
हालांकि आज अधिकतर कबीलों में यह परंपरा बंद हो चुकी है, लेकिन एक कबीला अब भी इसका इस्तेमाल कर रहा है। जी हां, अयिदाह कबीला इस परंपरा का इस्तेमाल कर रहा है। अल अरबिया डॉट नेट की खबर के अनुसार, इस परंपरा के तहत अयिदाह कबीले के लोग एक लोहे की छड़ को पहले गरम करते हैं और उसके बाद उस छड़ को आरोपी की जीभ पर लगाते हैं। इसके बाद दोषी का दोष सिद्ध होता है। इसके लिए इनका लॉजिक भी गजब का है। आप इसके बारे में सोच भी नहीं सकते। 



 
विज्ञापन
The worlds oldest lie detector test
lie detector
जी हां, इस प्रक्रिया के तहत जिस व्यक्ति की जीभ पर फफोले नहीं पड़ते वह निर्दोष साबित होता है। इस परंपरा को मानने वाले लोगों का कहना है कि जिस व्यक्ति ने अपराध किया होता है, वो नर्वस होता है, जिससे उसकी जीभ सूख जाती है और जब गरम धातु की छड़ उसकी जीभ से छूती है तो उस पर फफोले पड़ जाते हैं। वहीं जो व्यक्ति निर्दोष होता है, उसकी जीभ पर सलाइवा होता है और जब छड़ उससे छूती है तो कुछ नहीं होता।

देखें वीडियो...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed