{"_id":"5a375cfc4f1c1bd0408bd8c0","slug":"the-twenty-two-year-old-girl-was-killed-by-her-own-dogs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुत्ते पालने वाले जरूर पढ़ लें, 22 साल की लड़की के साथ कुत्तों ने जो किया, किसी के साथ न हो...","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
कुत्ते पालने वाले जरूर पढ़ लें, 22 साल की लड़की के साथ कुत्तों ने जो किया, किसी के साथ न हो...
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
Updated Tue, 19 Dec 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
Bethany Lynn Stephen
क्या आप इस बात पर यकीन कर सकते हैं, कि बचपन से साथ पला बड़ा कुत्ता अपने ही मालिक को जान से मार सकता है..? जी हां वर्जिनिया में एक ऐसा ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है।
Bethany Lynn Stephen
कुछ समय बाद उसके नहीं लौटने पर पिता ने खोजबीन शुरू की तो घर से कुछ दूर उसकी लाश मिली। पुरी दुनिया को इस मामले पर हैरानी हो रही है। सोशल मीडिया पर लड़की और उसके कुत्तों की तस्वीर वायरल हो रही है। बैथनी की तस्वीर इन कुत्तों के साथ भी है लेकिन तस्वीर देखकर आपको कहीं से भी नहीं लगेगा कि कुत्ते ऐसा कर सकते हैं।
Bethany Lynn Stephen
बता दें बैथनी लिन के पिता ने 'पिट बुल' नस्ल के दो कुत्ते पाले थे। वह इन्हें घुमाने के लिए ही बाहर निकली थी। बैथनी के दोस्तों का यकीन नहीं हो रहा कि उसकी मौत उसी के कुत्तों ने की है। इनका मानना है कि हो सकता है कि बैथनी को किसी अन्य जंगली जानवर ने मारा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bethany Lynn Stephen
जबकि पुलिस ने मामले की जांच की तो यही सामने आया है कि उसके कुत्तों ने ही बैथनी को मौत के घाट उतार है। रिपोर्ट मिलने के बाद वर्जिनिया पुलिस ने लगातार आठ घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें 60 ऐसे सबूत जुटाए गए जिनके आधार पर यह सिद्ध होता है कि बैथनी को किसी और ने नहीं बल्कि उसके कुत्तों ने ही मौत के घाट उतारा है।
विज्ञापन
Bethany Lynn Stephen
बैथनी की लाश देखकर लगता है कि उसने बचने के लिए बहुत कोशिश की थी। लेकिन दो बड़े पिटबुल डॉग्स से वह जिंदगी की जंग हार गई। उसकी गर्दन और सिर पर दातों के गहरे निशान मिले हैं।
वहीं बैथनी के पिता ने पुलिस को चौंका देने वाली बात बताई। उन्होंने कहा कि वे जब घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि बैथनी के कुत्ते उसकी बॉडी के पास ही खड़े थे। वे ऐसे खड़े थे जैसे उसकी बॉडी की सुरक्षा कर रहे हों।
वहीं बैथनी के पिता ने पुलिस को चौंका देने वाली बात बताई। उन्होंने कहा कि वे जब घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि बैथनी के कुत्ते उसकी बॉडी के पास ही खड़े थे। वे ऐसे खड़े थे जैसे उसकी बॉडी की सुरक्षा कर रहे हों।