{"_id":"5b541b724f1c1bb8538b4977","slug":"the-new-tejas-express-automatic-windows-and-tv-screen-like-flights-with-saffron-colour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हवाई जहाज जैसे सफर का मजा देगी ये लग्जरी ट्रेन, बटन दबाने पर खुल जाएगी खिड़कियां","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
हवाई जहाज जैसे सफर का मजा देगी ये लग्जरी ट्रेन, बटन दबाने पर खुल जाएगी खिड़कियां
Sun, 22 Jul 2018 11:50 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दो नए रेलवे रूट पर चलने के लिए तेजस एक्सप्रेस का नया रूप बिल्कुल तैयार है। अब तेजस नए लुक में यात्रियों का स्वागत करेगी। तेजस का नया ग्लैमरस लुक पहले से ज्यादा आकर्षक नजर आ रहा है। आपको बता दें कि यात्रियों को नई तेजस एक्सप्रेस में हवाई जहाज जैसी सुविधाएं मिलेंगी। जमीन पर चलने के बावजूद लोगों को आसमान में उड़ने का एहसास होगा। जल्द ही नई तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।
2 of 5
नई तेजस एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़ और आनंद विहार रेलवे स्टेशन से लखनऊ के बीच शुरू किया जाएगा। नई तेजस एक्सप्रेस ट्रेन को नारंगी, पीले और भूरे रंग से सजाया गया है। इससे पहले तेजस एक्सप्रेस नीले रंग की हुआ करती थी। तेजस एक्सप्रेस को नया लुक कपूरथला कोच फैक्ट्री में दिया गया। आपको बता दें कि मोदी सरकार ने तीन रूट पर इस नई तेजस को चलाने की घोषणा की थी।
3 of 5
मई 2017 में सरकार ने मुंबई और गोवा के बीच एक तेजस एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की थी। ये ट्रेन नीले रंग की है। अब नई दिल्ली से चंडीगढ़ और आनंद विहार से लखनऊ के बीच तेजस ट्रेनों का संचालन होगा। नई तेजस ट्रेन के दिल्ली पहुंचने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। नई तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में फायर सेंसर और सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके प्रत्येक कोच में आग से बचने के लिए फायर सेंसर लगाए गए हैं, जो डिब्बे में आग लगते ही अलार्म अलर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इसके अलावा इसके प्रत्येक कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे कोच में नजर रखी जाएगी। इसकी प्रत्येक सीट पर हवाई जहाज की तरह एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है। इस पर ऑन डिमांड एंटरटेनमेंट की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा हवाई जहाज की तरह ही इसमें अटेंडेंट को बुलाने के लिए सीट पर ही बटन दिया गया है। पूरी ट्रेन में वाईफाई उपलब्ध होगा। इसमें मॉड्यूलर बॉयो टॉयलट और पहले से ज्यादा आरामदायक सीटों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
नई ट्रेन में विनायल रैपिंग की भी सुविधा उपलब्ध है। नई तेजस एक्सप्रेस की खिड़कियों पर ऑटोमेटिक तरीके से चलने वाले पर्दे लगाए गए हैं। इनकी खासियत यह है कि ये खिड़की में लगे दो शीशों के बीच फिट किए गए हैं। एक बटन के जरिए इन पर्दों को ऊपर या नीचे किया जा सकता है। नई तेजस एक्सप्रेस में स्वचालित इंटर कनेक्टिंग दरवाजे भी हैं। इससे चलती ट्रेन में भी एक कोच से दूसरे कोच में जाना काफी आसान और सुरक्षित होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।