जेम्स फ्रिडमैन पेशे से एक फोटोशॉप एक्सपर्ट हैं। लोग दुनिया भर से उनके पास वो तस्वीरें भेजते हैं, जिन्हें वो जेम्स से मनचाहे तरीके से बदलने के लिए बोलते हैं।
फोटोशॉप का कमाल
इस आदमी का कहना था कि वो कैलिफोर्निया के किसी बीच पर था। लेकिन वो ये तस्वीर किसी और बीच पर चाहता है। देखिए जरा, जेम्स ने उसे अमेरिका के वॉलमार्ट के बाहर ही ला पटका। अब आ रही है पूरी अमेरिका वाली फील।
फोटोशॉप का कमाल
इस लड़की का कहना था कि वो अपनी भौंओं को और गाढ़ा बनाना चाहती है। अंग्रेजी में बोलें तो बुशी। तो जेम्स ने वही किया। बुश की कई तस्वीरें को लेकर उसकी भौंओं पर ही लगा दिया।
फोटोशॉप का कमाल
इस बार जेम्स ने अपना काम कुछ ज्यादा ही संजीदगी से ले लिया और उन्हें वैसे ही बदला जैसा वो लोगों ने कहा। यानि के ठीक वैसा ही बदलाव। खुद देखें। इसी तस्वीर को लीजिए। एक लड़की ने बाएं हाथ की तरफ वाली जेम्स को भेजी। कहा कि जिस लड़की ने बैंगनी स्कर्ट पहनी है, उसे तस्वीर से हटा दो। देखिए जेम्स ने कैसे हटाया।
फोटोशॉप का कमाल
इस लड़के का कहना था कि वो यही तस्वीर एक टैंक के पीछे चाहता है। जेम्स ने जैसा कहा गया वैसा ही किया। टैंक लगाकर बता दिया कि इसी के पीछे कहीं है।