फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं दुनिया के 10 ऐसे घर, जिन्हें चाहकर भी बड़े-बड़े अरबपति नहीं खरीद सकते, ये है वजह

Thu, 05 Apr 2018 08:21 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Apr 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
Ten most expensive houses in the world
building
घर का सपना हर कोई देखता है। सभी का सपना होता है कि उसके सिर पर बेहद सुंदर से आशियाने की छत हो लेकिन आज जिन घरों के बारे में हम बात करेंगे उन्हें खरीद पाना दूर की कौड़ी है। जी हां, ऐसे घर न तो आपने टीवी में और न ही कभी किसी फिल्म में देखें होंगे। भले ही आपने अभी तक बहुत से सुंदर और नायाब घरों को देखा हो लेकिन आज हम आपको दुनिया के 10 सबसे सुंदर और सुरक्षित घरों के बारे में बताने जा रहे हैं। 


कहते हैं कि ये घर इतने सुंदर दिखाई देते हैं कि एक आम इंसान इनकी कल्पना भी नहीं कर पाएगा। सुंदर होने के साथ-साथ ये घर इतने महंगे हैं कि इन्हें चाहकर भी नहीं खरीदा जा सकता। तो चलिए जानते हैं इन घरों की खासियत...
Ten most expensive houses in the world
home
1. एलिसन स्टेट
स्थान: लंदन

मूल्य: $ 222 मिलियन

इस घर की वर्तमान कीमत तकरीबन 200 मिलियन डॉलर है और इसे दुनिया के सबसे सुंदर घरों की श्रेणी में सबसे ऊपर रखा गया है। यह घर कैलिफोर्निया के 23 एकड़ जमीन पर बना हुआ है। इसे बनाने में कुल 9 साल लग गए थे। यह घर जापानी वास्तु विद्या (आर्किटेक्चर) के आधार पर बनाया गया है। हालांकि यह मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया से कम महंगा है पर इसकी सुंदरता उससे कहीं ज्यादा है। आप सिर्फ यहां घूमने के लिए जा सकते हैं और किराए पर कुछ दिनों तक रह सकते हैं।
Ten most expensive houses in the world
beautiful house
2. 18-19 केंसिंग्टन पैलेस गार्डन
स्थान: लंदन

मूल्य: $ 222 मिलियन

अरबपतियों की संपत्ति की श्रेणी में एक प्रॉपर्टी यह भी है। ये घर लंदन में प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के घर के बराबर में हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि आखिर यह घर क्यों इतना मंहगा है। इस विशेष निवास में 12 बेडरूम, एक स्नानागार और एक इनडोर पूल भी मौजूद है। इसके अलावा घर में 20 कारों के लिए पार्किंग की भी जगह है। एक रिपोर्ट की मानें तो इस संपत्ति के मालिक लक्ष्मी मित्तल बताए जाते हैं। वह दुनिया के सबसे बड़े इस्पात निर्माता आर्सेलर मित्तल के प्रमुख हैं। फोर्ब्स के अनुसार, भारत में वे 100 सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ten most expensive houses in the world
Four Fairfield Pond
3 फॉर फेयरफील्ड पॉन्ड

स्थान: सागापोनैक, न्यूयॉर्क

मूल्य: $ 248.5 मिलियन

यह संपत्ति न्यूयॉर्क में है। 29 बेडरूम का यह घर 63 एकड़ में बना है। सिर्फ इतना ही नहीं इस घर का अपना बिजली संयंत्र है। इसके अलावा घर में 39 बाथरूम हैं और एक बास्केटबॉल कोर्ट, क्रिकेट प्रेक्टिस पिच, स्क्वैश कोर्ट, टेनिस कोर्ट के साथ-साथ तीन स्विमिंग पूल व एक 91 फुट लंबा डाइनिंग रूम है। यह सम्पत्ति रेनको समूह के मालिक ईरा रेनेर्ट की है जो ऑटो विनिर्माण और धातुओं व खनिज गलाने का काम करती है।
विज्ञापन
Ten most expensive houses in the world
Villa Leopolda
4. विला लिओपोल्डा
स्थान: कोट डी 'अज़ूर, फ्रांस

मूल्य: $ 750 मिलियन

यह 50 एकड़ की संपत्ति है। "एक होटल की तरह नजर आता है। इसमें एक स्विमिंग पूल, पूल हाउस, एक शानदार रसोईघर, हेलिपैड और एक गेस्ट हाउस मौजूद है। इस घर का इस्तेमाल 1955 में  'To Catch a Thief' नामक हॉलीवुड फिल्म के लिए भी किया गया था। इस घर की मालकिन ब्राजील की रहने वाली philanthropist लिली सफ्रा नामक महिला थी जिसने एक लेबनानी बैंकर विलियम सफ़्रा से शादी की थी। इनके पति विलियम की मौत हो चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed