फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महीनों नहीं नहाता था पति, शरीर से निकलती थी बदबू, पत्नी ने कर दिया ऐसा काम

Thu, 05 Apr 2018 08:21 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Apr 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
husband not taking bath for 30 days bad smell from body wife wants to take divorce

मध्य प्रदेश की रहने वाली एक महिला ने स्वच्छता के मामले में अपनी जागरूकता दिखाते हुए पति से रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया है। पत्नी ने परिवार के साथ सलाह मशवरा कर केंद्र में अर्जी दी है कि उसका पति 15-15 दिन से नहाता नहीं है। उसके शरीर से बदबू आती है। वह साफ सफाई नहीं रखता। यहां तक की नियमित रूप से काम पर भी नहीं जाता है। यही कारण है कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती है।

husband not taking bath for 30 days bad smell from body wife wants to take divorce

यह मामला मध्य प्रदेश के विदिशा के खरी फाटक क्षेत्र का है। पत्नी ने परिवार परामर्श केंद्र में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इस शिकायत पत्र में पत्नी ने लिखा है कि उसका पति स्वच्छता का ध्यान नहीं रखता और महीनों नहाता नहीं है। न नहाने की वजह से उके शरीर से बदबू आती है। इस तरह वह अस्वच्छता के माहौल में रहना पसंद नहीं करती और उसे अपने अस्वच्छ पति का साथ छोड़ना है।

husband not taking bath for 30 days bad smell from body wife wants to take divorce

वहीं इस मामले को लेकर परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी वंदना मिश्रा ने बताया कि पत्नी ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता दिखाते हुए अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। पत्नी ने काउंसलर के समक्ष बताया था कि वह अपने पति के साथ रहने को बिल्कुल तैयार नहीं है। अगर उसका पति स्वच्छता से रहता है तो वह अपना फैसला बदल सकती है। घर में साफ-सफाई का वातावरण होना जरूरी होता है लेकिन उसका पति ऐसा नहीं करता। वह खुद भी गंदा रहता है और घर को भी गंदा रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
husband not taking bath for 30 days bad smell from body wife wants to take divorce

वहीं पति ने काउंसलर के समक्ष वादा किया कि वह अब रोज नहाएगा और घर में भी साफ-सफाई रखेगा। इसके अलावा काम पर भी नियमित रूप से जाएगा। पति-पत्नी के बीच स्वच्छता का वातावरण बनाने पर हुए समझौते के बाद दोनों को खुशी-खुशी वहां से रवाना किया गया। पत्नी अपने पति के वादे से खुश हुईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed