फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12 साल तक श्रीदेवी की तस्वीर पूजता रहा यह शख्स, मौत के बाद उठाया हैरतअंगेज कदम

Tue, 06 Mar 2018 08:49 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Mar 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
Sridevis fan Mundan after a week of her death
demo
श्रीदेवी की मौत के हफ्तेभर बाद उनके एक फैन ने हैरतअंगेज कदम उठाया। जी हां इसके बारे में जानकर आपको भी बड़ी हैरानी होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें यह घटना मध्यप्रदेश की है।
Sridevis fan Mundan after a week of her death
Sridevi
एक रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के करीब एक गांव में श्रीदेवी की मौत के हफ्तेभर बाद उनके एक फैन ने मुंडन कराया है। यह आदमी श्रीदेवी का ऐसा फैन निकला कि उनकी मौत की खबर सुनने के बाद खाना छोड़ दिया। इस शख्स ने बीते पांच दिनों से खाना नहीं खाया। रविवार के दिन इस शख्स ने श्रीदेवी की श्रद्धांजलि सभा रखी। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि इस शख्स ने 12 साल तक श्रीदेवी की तस्वीर की पूजा की है।
Sridevis fan Mundan after a week of her death
sridevi
उसी तस्वीर के सामने इस शख्स ने अपना मुंडन कराया है। बताते हैं कि अपनी मां की मौत पर भी इस शख्स ने मुंडन नहीं कराया था लेकिन श्रीदेवी की मौत का इस आदमी को ऐसा सदमा पहुंचा कि उसने सबके सामने मुंडन कराया। ददूनी गांव में रहने वाला 48 वर्षीय ओपी मेहरा घर से पैसे चुराकर श्रीदेवी से मिलने दो बार मुंबई पहुंचा लेकिन उसे मायूस होकर लौटना पड़ा। इसके बाद उसने श्रीदेवी से मिलने की एक कोशिश राजस्थान के कोटा में की। इस चलते राजस्थान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल तक भेज दिया लेकिन, ओपी मेहरा के सिर से श्रीदेवी का जुनून कम नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevis fan Mundan after a week of her death
sridevi
8 साल तक ओपी मेहरा ने श्रीदेवी को तीन हजार से भी ज्यादा लेटर लिखे जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात लिखी। लेकिन, श्रीदेवी की बोनी कपूर से शादी होने के बाद उन्होंने यह पत्र लिखना बंद कर दिया। जब ओपी को श्रीदेवी की मौत की खबर मिली तो वह बुरी तरह टूट गए। उन्होंने इसके लिए श्रद्धांजलि सभा रख मुंडन करवाया। इतना ही नहीं उन्होंने श्रीदेवी के 13वीं के दिन 51 कन्याओं को भोजन कराने का ऐलान भी किया है।
 
विज्ञापन
Sridevis fan Mundan after a week of her death
demo
कहते हैं कि ओपी ने श्रीदेवी को लेटर में शादी का आग्रह किया था और वह इसी इंतजार में रह गए। इस बीच घरवालों ने ओपी मेहरा के लिए 21 लड़कियां ढूंढी लेकिन वह शादी को तैयार ही नहीं हुआ। ओपी मेहरा जब 9वीं में पढ़ता था तब उसने पहली बार फिल्म जस्टिस चौधरी में श्रीदेवी को देखा था। इसका उन पर ऐसा असल हुआ था कि वह कुर्सी से गिर पड़ा था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed