सोशल मीडिया पर इन दिनों अचानक एक नाम बड़ी तेजी से चर्चाओं में छा गया है। यह नाम आपने शायद ही पहले सुना हो लेकिन जिन कारणों से यह नाम सुर्खियों में उछला है, अगर आप उसे जान लें तो शायद आपके लिए भी यह नाम जानना अहम बन जाए।
जी हां, दरअसल यह नाम मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी के साथ जोड़ा जा रहा है। इस लड़की की वायरल तस्वीर के साथ यह चर्चा हो रही है कि यह मुकेश अंबानी के घर की बहू बनेगी, यानी आकाश अंबानी की पत्नी।
जी हां, इस लड़की का नाम श्लोका मेहता है। अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि यह लड़की कौन है..? तो चलिए बताते हैं इसके बारे में...
बता दें, श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। देश के सबसे धनी उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के सबसे बड़े बेटे आकाश के साथ इनकी शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह कहा जा रहा है कि यह शादी दिसंबर में हो सकती है।
हालांकि अभी इस बारे में दोनों परिवारों में से किसी ने कोई भी टिप्प्णी नहीं की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें आकाश व श्लोका धीरूभाई अंबानी इंटरनेशन स्कूल में एक साथ पढ़े भी हैं। वहीं अंबानी व मेहता परिवार एक दूसरे से पहले से ही अच्छी तरह से परिचित भी हैं।