जापान में ऐसी-ऐसी चीजों के लिए सर्विसेज मिलती हैं, जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। ये जानकारी के लिए तो बहुत ही रोचक है।
वियर्ड सर्विसेज
कडल कैफे। अगर आपको अकेलापन महसूस होता हैं तो यहां ऐसे कई शॉप्स हैं जहां से आप स्लीप टूगेदर सर्विस ले सकते हो। आपके साथ कोई बिल्कुल अंजान व्यक्ति सोएगा और आप उससे बात कर अपने दिल का हर गम भी सुना सकते हैं। कई लोग इस सर्विस को लेते हैं।
वियर्ड सर्विसेज
खुद को ठुकराया हुआ महसूस कर रहे हैं तो किसी दोस्त का हायर कर सकते हैं। आपके रुपए देने पर आपको घूमने के लिए कोई अंजान व्यक्ति मिल जाएगा जिसके साथ आप वक्त बिता सकते हैं। लोग इस सर्विस को लेकर कभी-कभी अच्छा महसूस करते हैं।
वियर्ड सर्विसेज
कान में वैक्स हो गई हो तो जापान के ईयर-क्लीनिंग पार्लर से बेहतर कुछ नहीं। आपको चाय के साथ बातें करने के लिए साथी में मिलता है। बातें करने के बाद आप उनसे कान की सफाई बढ़िया ढंग से करवा सकते हैं।
वियर्ड सर्विसेज
गर्मियों की छुट्टियां पड़ी हों तो किस बच्चे का मन घर बैठकर हॉलिडे होमवर्क करने का होता है? ऐसे में सर्विस मौजूद हैं जहां रुपए देकर लोग होमवर्क भी करवा लेते हैं। इन कंपनीज का होमवर्क से लेकर प्रोजेक्ट बनाने के लिए अलग-अलग चार्ज फिक्स है।