फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपड़े के अंदर सिहरन दे देंगे इनके बदन, फिर भी फक्र से अपनाया

Thu, 28 Apr 2016 09:43 AM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Thu, 28 Apr 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
weird bodies and birthmarks
बर्थमार्क - फोटो : oddee
मिलिए 19 साल की साइरा स्वरिंगन से। जन्म से ही उसे कंजेंटिल मिलानोसाइटिक नेवस है। इस मेडिकल परिस्थिति में पूरे शरीर पर बर्थमार्क और मस्से भर जाते हैं। साइरा का मानना है कि उसने सोशल मीडिया की मदद से अपनी तस्वीरों को कई लोगों तक पहुंचाया है और बताया ‌है कि उसे अपने शरीर से प्यार है। वो इसे कभी नहीं बदलना नहीं चाहेगी।

बर्थमार्क

weird bodies and birthmarks
- फोटो : oddee
अब जानिए पेज बायलट के बारे में। पेज पेशे से एक अदाकारा और फिल्ममेकर हैं। वो लॉस एंजेल्स में रहती हैं। उनके गाल का एक हिस्सा जन्म से लाल रंग के दाग से भरा हुआ है। ये हिस्सा उनके गले तक भी फैला हुआ है। लेकिन नामी और पैसे वाली होने के बाद भी पेज ने अपने लाल दाग को सर्जरी से हटवाया नहीं। वो इस पर नाज करती हैं और कहती हैं हमेशा इसके साथ ही रहेंगी।
 

बर्थमार्क

weird bodies and birthmarks
- फोटो : oddee
इस लड़की का नाम जॉर्जिया लनूजा है। जॉर्जिया सोरेसिस नाम की बीमारी से ग्रसित हैं जिसमें शरीर पर अजब-गजब चक्कते निकल आते हैं। तेरह की उम्र में जब उन्हें ये निकलना शुरू हुए तो लोगों ने उनका बहुत मजाक बनाया। बड़े होने के बाद ही उन्होंने अपने शरीर से नफरत नहीं बल्कि प्यार करना सीखा। अब वो बिकनी में फोटोशूट भी करवाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्थमार्क

weird bodies and birthmarks
- फोटो : oddee
न्यूयॉर्क के कॉलेज में पढ़ने वाले रेडिटर नेनॉन को दांए हाथ में एक बड़ा सा बर्थमार्क था। नेनॉन ने बड़े होते होने के बाद अपने बर्थमार्क को हटवाने के बजाय उसे स्टाइल में लेने का आइडिया सोचा। उसने अपने बर्थमार्क को पेन से आउटलाइन किया। ये नया डिजाइन उसे इतना भाया कि उसके बाद उसने पेन के आउटलाइन को टैटू करवा लिया।
 
विज्ञापन

बर्थमार्क

weird bodies and birthmarks
- फोटो : oddee
23 साल की लेक्सिया हारफॉर्ड ब्रिटेन के स्टैफोर्डशयर से हैं। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट इमगूर पर अपनी कई तस्वीरें पोस्ट कीं। उनके गाल पर लाल रंग का मार्क है जिससे उन्हें जरा भी हिचकिचाहट नहीं है। लोगों ने उनकी इस तस्वीर को बहुत पसंद किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed