इस अम्मा के सामने तो जवान लोग भी फेल हो जाएंगे। इस उम्र में भी इनमें एक गजब का हुनर बचा है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। जी हां इस बुजुर्ग महिला की फुर्ती और काबलियत देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। इन्हें देखकर आप सोचेंगे कि आखिर ये महिला है या बिजली, इतनी फुर्ती तो नौजवानों में भी नहीं होती है।
मध्य प्रदेश के सिहोर जिले की रहने वाली इस महिला के हाथ टाइपिंग मशीन पर ऐसे चलते हैं, मानो कोई रोबोट काम कर रहा हो। जी हां पूर्व धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस महिला से काफी इम्प्रेस हुए हैं। यहां तक कि उन्होंने इस महिला का वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है। वीरो इसे सुपरवुमन मानते हैं।
जी हां, इस महिला को देखकर आप सोचेंगे कि आखिर ये महिला है या बिजली, इतनी फुर्ती तो नौजवानों में भी नहीं होती है। मध्य प्रदेश के सिहोर जिले की रहने वाली इस महिला के हाथ टाइपिंग मशीन पर ऐसे चलते हैं, मानो कोई रोबोट काम कर रहा हो।
सहवाग द्वारा शेयर किए जाने के बाद 75 साल की इस अम्मा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस बुजुर्ग महिला को सोशल मीडिया पर लोग 'टाइपिस्ट अम्मा' के नाम से बुला रहे हैं। यह बुजुर्ग महिला बहुत ही तेजी से टाइपिंग करती हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह टाइपिस्ट अम्मा भोपाल की किसी तहसील में काम करती हैं। यहां रोजाना तमाम लोग उनसे अपना कागजी काम करवाने आते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अम्मा पास बैठे एक शख्स के कुछ पूछती जाती है और अम्मा जल्दी-जल्दी टाइप करती जाती है। इस अम्मा की उम्र और अनुभव युवाओं के काम आ रहा है। इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है।