फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेसबुक ने खोल दी डॉक्टर की रंगरलियों की पोल, 30 महीनों तक पत्नी की आंखों में झोंकता रहा धूल

Wed, 25 Apr 2018 08:15 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Apr 2018 08:15 AM IST
विज्ञापन
Secret of second marriage of Husband know through the Facebook
bride
दिल्ली के एक शादीशुदा डॉक्टर की जिंदगी से जुड़े बड़े राज से पर्दा उठा तो उसकी दुनिया हिल गई। परिचित भी हैरानी में पड़े हैं कि आखिर यह सब कैसे और कब हुआ है। दरअसल, डॉक्टर ने दो-दो शादियां की हुई थी। उसकी दूसरी पत्नी मुरादाबाद की है, इस बात के बारे में 30 महीनों तक उसे कोई खबर नहीं लगी।
Secret of second marriage of Husband know through the Facebook
wedding
लेकिन दो महीने पहले जब पत्नी ने अचानक पति की फेसबुक प्रोफाइल चेक की तो इस बात का खुलासा हुआ कि वह तो पहले से ही शादीशुदा है। यह जानकर उसके पैरों तले जमीन निकल गई। यह जानकारी डॉक्टर पति और ससुरालियों को दी तो उन्होंने अनसुनी कर दी। उल्टे युवती का उत्पीड़न होने लगा, दहेज की मांग भी की गई। इस मामले में युवती की ओर से थाना कटघर में डॉक्टर पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
Secret of second marriage of Husband know through the Facebook
bride
युवती ने बताया कि उसने लखनऊ से एमबीए की पढ़ाई की। इसके बाद परिजनों ने ढाई साल पहले उसकी शादी बिजनौर के स्योहारा थानाक्षेत्र में रहने वाले एक डॉक्टर से कर दी। डॉक्टर का दिल्ली में क्लिनिक है और वहीं पर रहता है। शादी के बाद से वह भी पति के साथ दिल्ली जाने की जिद करती तो वह टाल देता। पति कहता था कि तुम घरवालों की सेवा करो। युवती ने बताया कि उसे पति पर शक हुआ तो उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Secret of second marriage of Husband know through the Facebook
wedding
पति के फेसबुक अकाउंट का पता चलने पर उसने छानबीन की तो शादी से पहले पति की एक आपत्तिजनक तस्वीर उसे दिखी, जिसमें पति एक युवती के साथ था। इस तस्वीर के बारे में पति के फेसबुक दोस्तों से जानकारी जुटाने के लिए संपर्क किया। युवती का उन्हीं में से एक ऐसे व्यक्ति से संपर्क हो गया जो उसकी तस्वीर में दिखने वाली युवती का प्रेमी था। उसने बताया कि सैलरी कम होने के कारण प्रेमिका ने उसे धोखा देकर डॉक्टर से शादी कर ली है।
विज्ञापन
Secret of second marriage of Husband know through the Facebook
lady
अब दोनों साथ में रहते हैं, उनके फोटो भी दिखाए। इसके बाद युवती ने यह शिकायत पति और ससुराल वालों से की। ससुराल वाले इस शिकायत पर गंभीर होने के बजाय युवती को प्रताड़ित करने लगे। काफी फजीहत के बाद पति ने स्वीकार किया कि उसने दूसरी शादी की है। एसएचओ कोतवाली रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद धोखे से दूसरी शादी करने पर युवती के पति और उसके परिवार के तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed