फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

17 साल से बीच सड़क पर हाथों से लिखकर करता है ऐसा काम, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Wed, 25 Apr 2018 08:11 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Apr 2018 08:11 AM IST
विज्ञापन
A significant man who distributes handwritten newspaper
man distribute hand written news paper
पत्रकारिता का नाम सुनकर लोगों के दिमाग में चैनल और अखबार के पन्ने घूमने लगते हैं। यह नाम सोचते ही सबसे पहले आपके दिमाग में शोहरत और पैसे वाला एक प्रोफेशन ध्यान में आता है। लेकिन इन सबके पीछे छुपी रह जाती है पत्रकार की मेहनत। दरअसल, वह लोगों को नजर में ही नहीं आती है। 


 
A significant man who distributes handwritten newspaper
news paper
यह हकीकत है कि पत्रकार होना केवल एक नौकरी नहीं यह सामाजिक जिम्मेदारी है जो बिना जज्बे और जुनून के नहीं की जा सकती। इस पेशे के साथ सबसे जरूरी है नैतिकता। जरूरी है कि पत्रकार अपने धर्म को समझे और उसे बखूबी निभाएं। लेकिन आज यह चीजें कम ही देखने को मिलती है। आलम यह है कि जिस समाज के लिए पत्रकारिता का जन्म हुआ है उसी का विश्वास उसपर से उठता जा रहा है। आज पत्रकारिता भी गुटों में बंटी नजर आती है। पैसे और टीआरपी के गेम में कोई मर रहा है तो वह है पत्रकारिता। 

 
A significant man who distributes handwritten newspaper
news paper
पर गनीमत है कि आज भी कुछ ऐसे पत्रकार जीवित हैं जिन्होंने अपने साथ-साथ असल पत्रकारिता को भी जिंदा रखा है। आज हम ऐसे ही एक शख्स की बात करने जा रहे हैं जो पत्रकारिता पैसों के लिए नहीं बल्कि अपने जुनून के लिए करते हैं। इस स्वतंत्र पत्रकार का नाम है दिनेश कुमार। जी हां, उत्तर प्रदेश के मुज्जफ्फरनगर के गांधी कॉलोनी में रहने वाले दिनेश पत्रकारिता की अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं। 53 साल के दिनेश के पास न तो कोई दफ्तर है और न ही कोई मशीन। न ही इसके लिए उनके मातहत कोई कर्मचारी काम करता है। जो हैं वह अकेले खुद हैं। वो कहते हैं न 'वन मैन आर्मी'। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
A significant man who distributes handwritten newspaper
news paper
दिनेश 17 साल से समाज के लोगों को अपनी यह सेवाएं दे रहे हैं। जी हां, वह अपना अखबार चला रहे हैं। इनके अखबार का नाम  'विद्या दर्शन' है। दिनेश के इस अखबार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरा अखबार वे खुद अपने हाथों से लिखते हैं। इस हस्तलिखित अखबार की फोटो कॉपियां करवा कर वह लोगों तक पहुंचाते हैं। इस काम में उनका एक मात्र साथी है तो वो उनकी साइकिल है। इसी की मदद से वह जगह-जगह जाकर अपना अखबार सार्वजनिक स्थान पर चिपकाते हैं। दिनेश की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। अपनी आजीविका के लिए वो बच्चों को आइसक्रिम, चॉकलेट और खाने की बाकी चीजें बेचते हैं।
विज्ञापन
A significant man who distributes handwritten newspaper
dinesh with his paper
वो शुरुआत से ही समाज के लिए कुछ करना चाहते थे। उनका सपना था वकालत करने का, लेकिन घर की माली हालत ठीक न होने के कारण वह सिर्फ 8वीं कक्षा तक ही पढ़ पाए। इसके बाद उनके ऊपर पारिवारिक बोझ आ गया। परिवार चलाने के लिए उन्होंने मेहनत मजदूरी करना शुरू कर दिया और उनके सपने कहीं पीछे छूट गए। लेकिन उन्होंने अपने जुनून को मरने नहीं दिया। सुबह से शाम तक आजीविका के लिए कड़ी मेहनत करने वाले दिनेश को अखबार चलाने के लिए किसी भी प्रकार की सरकारी या गैर सरकारी वित्त सहायता प्राप्त नहीं है। अपने गैर विज्ञापन वाले अखबार से दिनेश किसी भी प्रकार की आर्थिक कमाई नहीं कर पाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed