फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जंगल के बीच मिली ऐसी डरावनी चीज, देखकर बुरी तरह कांप गया शख्स

Wed, 07 Feb 2018 07:49 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Feb 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
Ranger found Scary thing in the middle of the forest
cottage
एक जंगल में बनी डरावनी झोपड़ी की तस्वीरें इंटरनेट पर अचानक लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई है। यह मामला कैलिफोर्निया के अर्काटा का है। यहां जंगल की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी का सामना कुछ ऐसी चीजों से हुआ जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। जानिए क्या है माजरा... 
Ranger found Scary thing in the middle of the forest
cottage
वनरक्षाकर्मी मार्क आंद्रे एक दिन काटे जाने वाले पेड़ों पर निशान बनाने जंगल के अंदर पहुंचे थे तभी उन्हें यह डरावनी चीज जंगल में दिखाई दी। दरअसल, यहां उन्हें एक झोपड़ी नजर आई। वे सोच में पड़ गए कि आखिर जंगल के बीचोंबीच यह झोपड़ी कहा से आ गई।  

हालांकि आद्रें पहले भी इस इलाके में आते रहे थे लेकिन इससे पहले उन्होंने यह झोपड़ी यहां नहीं देखी थी। फिर अचानक से यह आई कहां से..? आंद्रे एक पल के लिए इस सोच में डूब गए। आंद्रे ने जब इस रहस्यमय झोपड़ी के अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए।
Ranger found Scary thing in the middle of the forest
cottage
रेंजर जैसे ही झोपड़ी के अंदर पहुंचा तो देखा कि वहां एक घर की तरह रहने की सारी सुविधाएं मौजूद थी। रेंजर सोच में पड़ गया कि आखिर ऐसी सुनसान और खौफनाक जगह क्यों कोई रहना चाहता है..?

जैसे-जैसे झोपड़ी को छानबीन की तो पता लगा कि यहां महीनों तक रहने के लिए सामान मौजूद था, खाने-पीने का सामान, मसाले के साथ-साथ बिस्तर, सोफे, टाइपराइटर भी मौजूद था।

रेंजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि घर की कुछ चीजें देखकर लगा कि यहां कोई बेहद परेशान या फिर सनकी आदमी रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranger found Scary thing in the middle of the forest
cottage
​उसने अपने ही कॉफी टेबल को अजीब तरह से गोद रखा था। बाहर से झोपड़ी नजर आ रहा ये घर कॉन्क्रीट बेस पर बनाया गया था। इसकी दीवारें भी मजबूत लकड़ी से बनाई गई थीं। हालांकि, इसे इस तरह से बनाया गया था कि जंगल के बीच ये किसी को नजर न आए।

रेंजर ने इस झोपड़ी के अंदर एक नोटिस छोड़ दिया, जिसमें इसे बनाने वाले को लिखा, कि पब्लिक प्रॉपर्टी पर इस तरह कैपिंग करना गैरकानूनी है। इसके साथ उसे घर यहां से हटाने की भी बात कही।

कुछ दिन बाद जब रेंजर अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे ते वे हैरान थे, घर वहां से गायब हो चुका था। हैरत की बात तो ये थी कि वहां एक कील तक नहीं थी। बड़ी सफाई से झोपड़ी को वहां से हटाया गया था। आंद्रे सोच में पड़ गए कि आखिर ये कैसे संभव है? 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed