{"_id":"5ae147774f1c1b57098b68b4","slug":"professor-sent-wedding-gift-bomb-in-odisha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन को पार्सल में मिली ऐसी चीज, देखकर हिल गए सारे बाराती","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन को पार्सल में मिली ऐसी चीज, देखकर हिल गए सारे बाराती
Fri, 27 Apr 2018 11:08 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
groom and bride
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादी में पार्सल बम भेजकर दूल्हे समेत तीन को मौत की नींद सुलाने वाला आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। जी हां, दो महीने पहले उड़ीसा के पाटनगढ़ में हुई इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। एकबार के लिए जांच एजेंसी भी सोच में पड़ गई थी कि यह कोई आतंकी घटना तो नहीं। जांच अधिकारियों ने इस मामले को सुलझाने में दिनरात एक कर दिया तो चौंकाने वाला सच सामने आया...
2 of 5
bomb
दरअसल, इस घटना को एक प्रोफेसर ने अंजाम दिया था। उड़ीसा की पुलिस ने अब घटना के मास्टरमाइंड बताए जा रहे कुंजी लाल मेहर नाम के प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रोफेसर की ही निशानदेही पर बलांगीर क्राइम ब्रांच की टीम रायपुर पहुंची हुई है। इस मामले में अभी 7 अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।
3 of 5
groom and bride
रायपुर में मंगलवार शाम पांच बजे बलांगीर क्राइम ब्रांच की टीम गंज थाना इलाके में संचालित स्काई किंग कोरियर के संचालक हरविंदर सिंह सलूजा को अपने साथ लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि इस मामले में क्राइम ब्रांच के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
groom and bride
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक स्काई किंग कोरियर से ही पार्सल बम का पैकेट भेजा गया था, ऐसे में उसके संचालक से आरोपियों की शिनाख्त कराई जा सकती है। इस मामले में रायपुर पुलिस भी खुलकर कुछ नहीं बोल रही है। एसके शर्मा नाम के व्यक्ति ने रायपुर से पाटनगढ़ एक कोरियर भेजा था।
विज्ञापन
5 of 5
groom and bride
कहा जा रहा है कि गिफ्ट होने की बात एसके शर्मा ने लिखी थी लेकिन उसमें आईईडी बम था। जैसे ही पार्सल खोला गया, जोर का बम धमाका हुआ। इस विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई।जांच हुई तो पार्सल भेजने वाले एसके शर्मा का नाम फर्जी निकला। बताया जा रहा है कि अब पुलिस अखिलेश शर्मा नाम के शख्स की तलाश में रायपुर पहुंची है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।