{"_id":"5afd47f44f1c1be3408b5f05","slug":"plane-windshield-broken-suddenly-and-pilot-hangs-out-half-at-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हवा में मौत देखकर आया यह पायलट, पलभर के लिए थम गई सांसें और फिर हुआ कुछ ऐसा ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
हवा में मौत देखकर आया यह पायलट, पलभर के लिए थम गई सांसें और फिर हुआ कुछ ऐसा
बीबीसी, हिंदी
Updated Fri, 18 May 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
plane
हवाई जहाज हवा में था तभी आगे का शीशा टूटा और विमान का पायलट आधा बाहर लटका। ये किसी हॉलीवुड फिल्म का सीन नहीं है, बल्कि चीन के यात्री विमान में यह घटना सचमुच हुई है। गनीमत ये रही कि विमान के दूसरे पायलट ने समय रहते अपने को-पायलट को अंदर खींचकर बचा लिया और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कर दी। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
Trending Videos
china plane
- फोटो : reuters
कैप्टन लियो च्वान जीएन ने बताया कि एयरबस ए-319, 32 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। तभी कॉकपिट में जोरदार धमाका हुआ। उन्होंने चेंगडु इकोनॉमिक डेली से कहा, "ऐसा होने की कोई चेतावनी नहीं थी।" "विंडशिल्ड अचानक टूटी और तेज धमाका हुआ, और मैंने देखा कि मेरा को-पायलट विंडशिल्ड से आधा बाहर निकल गया है।"
china plane
- फोटो : reuters
किस्मत से को-पायलट ने सीटबेल्ट लगा रखी थी। उन्हें खींचकर अंदर वापस लाया गया। इस बीच प्रेशर और गिरते तापमान की वजह से विमान के उपकरणों में खराबी आने लगी। कैप्टन ने बताया, "कॉकपिट में हर चीज हवा में उड़ रही थी। मैं रेडियो नहीं सुन पा रहा था। प्लेन इतनी जोर से हिल रहा था कि मैं उसे कंट्रोल नहीं कर पा रहा था।"
विज्ञापन
विज्ञापन
plane
- फोटो : reuter
हादसा कैसे हुआ?
दुर्घटना के वक्त सिचुआन एयरलाइंस 3U8633 दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंग-चिंग से तिब्बत के ल्हासा जा रहा था। यात्रियों को सुबह का नाश्ता दिया जा रहा था, तभी अचानक विमान 32 हजार फीट की ऊंचाई से गिरकर 24 हजार फीट की ऊंचाई पर आ गया।

'ईंधन खत्म' होने की वजह से हुआ विमान हादसा
एक यात्री ने अपने अनुभव के बारे में बताया, "हमें समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ। हम बहुत डर गए थे। ऑक्सीजन मास्क नीचे आ गए थे। हमें लगा कि विमान गिर रहा है, लेकिन कुछ पलों में ही वो संभल गया।" चीन के नागरिक उड्डयन विभाग ने बताया कि को-पायलट की कलाई में मोच आई है और उनके चेहरे पर कुछ चोटें आई हैं।