फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तलाक के बाद पति बना चालाक, पत्नी के बैडरूम में लगवा दिया स्पाई कैमरा और रात को फिर...

Fri, 18 May 2018 07:57 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 18 May 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
Man installs hidden camera to spy on his wife in Pune
spy camera
आपने कई बार पति पत्नी के एक दूसरे पर शक के कई किस्से सुने होंगे। अक्सर पार्टनर एक दूसरे के फोन पर और कहां आ जा रहे हैं इस पर नजर रखते हैं, लेकिन पुणे से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर शक के चलते उस पर नजर रखने के लिए घर के वॉटर प्यूरीफायर में स्पाई कैमरा लगवा दिया।
Man installs hidden camera to spy on his wife in Pune
spy camera
मिली जानकारी के अनुसार, कपल के बीच पिछले काफी समय से रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे थे। दोनों के बीच रोजाना झगड़े बढ़ने लगे थे। महिला ने खुद बताया कि उसका पति उसके कैरेक्टर पर शक करता था। दोनों के बीच मारपीट और झगड़े होने लगे। मामला जब कोर्ट तक पहुंचा तो दोनों के बीच तलाक हो गया। 
Man installs hidden camera to spy on his wife in Pune
husband wife
तलाक के बाद पति अपने माता-पिता के साथ बेंगलुरु में रहने चला गया। लेकिन कई बार वह पत्नी के फ्लैट में बेटे से मिलने आता था। पत्नी ने बताया कि वह ऑफिस चली जाती थी और घर पर उसका पूर्व पति बेटे के साथ टाइम स्पेंड करता था। उसे पत्नी के चरित्र पर शक था इसलिए उसने किसी दिन मौका देखकर बेडरूम में लगे वॉटर प्यूरीफायर में स्पाई कैमरा लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Man installs hidden camera to spy on his wife in Pune
shadow spy
पिछले काफी दिनों से वह पत्नी की हर गतिविधि पर नजर रख रहा था। महिला ने बताया कि एक दिन कपड़े बदलने के दौरान उसकी नजर इस कैमरे पर पड़ी। कैमरे को देखकर वह कुछ देर के लिए सन्न रह गई। पिछले 4 महीने से घर में लगे इस कैमरे से महिला बिल्कुल अंजान थी।
विज्ञापन
Man installs hidden camera to spy on his wife in Pune
husband wife
इस मामले में महिला ने थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस का कहना है महिला की शिकायत पर धारा 354(C) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल हम मामले की छानबीन कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed