फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूअर ने दिया इंसान जैसे बच्चे को जन्म, जानें वायरल होती इस खबर का पूरा सच

Thu, 02 Aug 2018 02:02 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 02:02 PM IST
Pig deliver human like baby in India is fake story
Human Pig

भारत में एक सूअर ने विचित्र बच्चे को जन्म दिया है। इसके हाथ-पैर इंसानों के बच्चे जैसे हैं। मगर नाक और होठ का हिस्सा सूअर जैसा। इस नवजात की पूंछ भी है। दावा किया जा रहा है कि इस विचित्र जीव का जन्म मुंबई स्थित बोरिवली नेशनल पार्क में हुआ। कुछ लोग इसे शैतानी ताकत बता रहे हैं। वहीं कई लोगों के लिए यह भगवान का करिश्मा है।

Pig deliver human like baby in India is fake story
Pig Human

व्हाट्सऐप से लेकर ट्विटर और फेसबुक तक पर इस विचित्र जीव की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।


Pig deliver human like baby in India is fake story
Pig Human

क्या ऐसा मुमकिन है?
वैसे तो विज्ञान की नजर में ऐसा मुमकिन है। इन्हें हाइब्रिड प्राजाति कहा जाता है। दुनियाभर में ऐसे कई मामले भी सामने आए हैं जहां तकनीक के जरिए जानवर अपनी प्रजाति से अलग किस्म के बच्चे को ज्नम देते हैं। मगर सूअर के इस बच्चे को लेकर जो दावें किए जा रहे हैं, वे सब फर्जी हैं।

विज्ञापन
Pig deliver human like baby in India is fake story
Laira Maganuco

क्या है इस वायरल फोटो का सच?
दरअसल, ये कोई जीव नहीं बल्कि वस्तु है। ये सिलिकॉन रबर से बनाए गए खिलौने हैं। Laira Maganuco नामक इटली की रहने वाली महिला ने इसे बनाया है। उसने अपने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को साझा भी किया है। यही नहीं, वह ऐसे कई खिलौने बनाती रहती है। वे दिखने में इतने असली लगते हैं कि पहली नजर में कोई भी धोखा खा सकता है। 

Pig deliver human like baby in India is fake story
Pig Human
सिर्फ भारत ही नहीं, विदेश में वायरल हो रही तस्वीरें
सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि केन्या के कई हिस्सों में भी लोग धड़ल्ले से इन फोटो को शेयर और फॉर्वर्ड कर रहे हैं। 

 


कहीं दावा किया जा रहा है कि ऐसे बच्चे का जन्म मुरंगा में हुआ तो कोई कह रहा है कि यह काकामेगा में घटी। हालांकि, यह खबर बेबुनियाद है। अब सच्चाई आपको भी पता है। अगर आपको कोई यह तस्वीर व्हॉटस्ऐप पर भेजे या ट्विटर-फेसबुक पर दिखे तो फौरन कमेंट या रिप्लाई करें और इस खबर का लिंक उनसे शेयर करें ;)
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed