{"_id":"5b62a6324f1c1b8d3e8b4ad7","slug":"woman-kills-mans-four-year-old-son-after-feel-cheated-in-love-affair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड ने बेवफाई का ऐसे लिया बदला, प्रेमी के 4 साल के बच्चे के साथ किया ये काम","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
गर्लफ्रेंड ने बेवफाई का ऐसे लिया बदला, प्रेमी के 4 साल के बच्चे के साथ किया ये काम
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
demo
बेवफाई से बौखलाई एक प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी के बेटे के साथ ऐसा कुछ किया कि जानकर रूह कांप उठेगी। यह दिल दहला देने वाली वारदात आंध्र प्रदेश में सामने आई है। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। गर्लफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
demo
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक चार वर्षीय मासूम को एक महिला ने मौत की नींद सुला दिया। वजह प्यार में मिली बेवफाई बताई जा रही है। आरोप है कि महिला का मृतक के पिता के साथ अवैध संबंध था, लेकिन जब महिला ने उसे अपने रिश्ते को नाम देने के लिए कहा तो शख्स ने उसे छोड़ दिया। जिसके बाद से महिला तनावग्रस्त रहने लगी।
chocolate boy
प्रेमी से मिली बेवफाई के बाद महिला ने उसके चार साल के बेटे को मारने का फैसला कर लिया। इसी इंतकाम की आग में महिला ने एक दिन बच्चे को चॉकलेट का लालच देकर बुलाया और उसे मार डाला। इसके बाद महिला ने बच्चे का शव बैग में भर कर अपने घर पर ही छोड़ दिया। घटना आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कलुवाई मंडल में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Andhra pradesh police
फिलहाल, पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और इस संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला रट्टम्मा का कथित तौर पर शहर के ही रहने वाले सेनेयाह के नामक शख्स से अवैध संबंध था। हालांकि, पिछले एक साल से सेनेयाह ने महिला से मुलाकात नहीं की थी। इतना ही नहीं इस बीच महिला ने सेनेयाह से कई बार सम्पर्क करने की कोशिश की लेकिन उसने महिला से दूरियां बनाए रखी। वह महिला के प्रयासों का लगातार विरोध करता रहा।
विज्ञापन
knife
पुलिस ने कहा ये सब रट्टम्मा के बर्दाश्त के बाहर हो चुका था। इसलिए उसने सेनेयाह को कई बार गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी लेकिन सेनेयाह ने उसकी बात नहीं सुनी। मंगलवार की शाम को जब सेनेयाह का चार साल का बेटा भानुचंदर घर के बाहर खेल रहा था उसी दौरान रट्टम्मा उसे चॉकलेट से लुभाकर अपने साथ ले गई। पुलिस ने कहा कि रटम्मा लड़के को अपने घर ले गई, जहां उसने लड़के का कत्ल कर दिया।