ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज लोगों के साथ-साथ अब पक्षियों में भी दिखने लगा है। तोता इंसान की नकल तो करता है ये तो हम सब जानते है लेकिन आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि एक तोता भी ऑनलाइन शॉपिंग करता है और अब तक कई सारा सामान भी मंगवा चुका है। जी हां, आइये आपको बताते हैं इस तोते के बारे में जिससे उसका मालिक भी अब परेशान हो रहा है।
2 of 6
african grey parrot
- फोटो : Social Media
दरअसल द टाइम्स ऑफ लंदन की एक खबर के अनुसार, रोको नाम का तोता अमेजन के स्पीकर एलेक्सा से अपने मालिक की आवाज में बात करके ऑनलाइन शॉपिंग करने का शौकीन है। अभी तक उसने कई बार सामान भी मंगवाया हैं। बाद में तोते की मालकिन सामान को कैंसल करती हैं और उसे वापस करती हैं। रोको नाम का यह तोता हू-ब-हू अपनी मालकिन की आवाज निकाल लेता है।
जानकारी के अनुसार ब्रिटेन में अफ्रीकी ग्रे पैरट प्रजाति के इस तोते का नाम Rocco है और इस प्रजाति के ग्रे तोते आवाजों और शब्दों की नकल उतारने में काफी होशियार होते हैं। तोते ने अमेजन के स्पीकर एलेक्सा के जरिए आइसक्रीम, स्ट्रॉबेरीज, सूखे मेवे, पतंगें और ब्रोकली जैसी कई चीजों का अमेजन पर ऑनलाइन आर्डर किया। हैरानी की बात तो ये है कि इस बारे में तोते के मालिक को कुछ जानकारी नहीं थी, जब आर्डर किया गया सामान घर पर आया तो वो इसे देखकर हैरान रह गए।
4 of 6
African grey parrot Rocco with Marion Wischnewski
- फोटो : Social Media
आपको जानकर हैरानी होगी ऑनलाइन ऑर्डर करने के अलावा रोको तोता ऐलेक्सा से गाने और जोक्स भी सुनता है। ऐलेक्सा अमेजॉन कंपनी के वर्चुअल असिस्टेंट का नाम है। हालांकि उसकी हरकतों को देखते हुए अब मालिकन मैरियन ने अनचाही खरीदारी से बचने के लिए ऐलेक्सा पर कुछ कंट्रोल लगा दिया।
मैरियन ने बताया कि एक दिन उन्होंने अपनी अमेजॉन शॉपिंग ऑर्डर लिस्ट देखी तो वह चौंक गईं। लिस्ट में ऐसा-ऐसा सामान था जो उन्होंने ऑर्डर ही नहीं किया। रोको ने ऐलेक्सा की सहायता से अमेजॉन पर जो सामान ऑर्डर किया उसमें स्ट्रॉबेरी और आइसक्रीम शामिल थीं। यह तोता पहले ब्रिटेन के नैशनल एनिमल वेलफेयर ट्रस्ट (NAWT) में रहता था। वहां पर ज्यादा चहकने और बोलने के कारण उसे वहां से निकाल दिया गया। NAWT में काम करने वाली मैरियन उसे अपने घर ले आईं। इसके बाद घर पर रहकर ही वह सब कुछ सीख गया और अब इस तरह से अपनी मालकिन को परेशान करता रहता है।